Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Jun, 2026 08:12 AM

वाराणसी के राजघाट क्षेत्र में स्थित लगभग 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही अजगैब शहीद मस्जिद को मंगलवार देर रात प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
वाराणसी (एजैंसी): वाराणसी के राजघाट क्षेत्र में स्थित लगभग 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही अजगैब शहीद मस्जिद को मंगलवार देर रात प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार एवं आधुनिकीकरण परियोजना के तहत की गई इस कार्रवाई में 5 बुलडोजर लगाए गए और मस्जिद को करीब 22 मिनट में गिरा दिया गया।
प्रशासन ने कार्रवाई रात लगभग 12 बजे शुरू की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में 1000 से अधिक पुलिस कर्मी, पी.ए.सी. और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान रेलवे की भूमि पर स्थित थे।
भूमि की पैमाइश और न्यायालय के फैसले के बाद रेलवे के पक्ष में निर्णय आने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि संबंधित पक्षों को पहले नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन भूमि खाली नहीं कराई गई। ध्वस्तीकरण के दौरान क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी और कार्रवाई पूरी होने के बाद मलबा भी रात में ही हटा दिया गया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ