Vastu For Love Marriage: रिश्ते में आ रही अड़चनें होंगी दूर बस चुपके से कर लें ये एक उपाय

Edited By Updated: 03 Aug, 2025 01:13 PM

Vastu For Love Marriage: आज के दौर में लव मैरिज कोई अनोखी बात नहीं रही, लेकिन फिर भी कई कपल्स को अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu For Love Marriage: आज के दौर में लव मैरिज कोई अनोखी बात नहीं रही, लेकिन फिर भी कई कपल्स को अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी परिवार की असहमति, तो कभी समाज का दबाव और कई बार ऐसे कारण जो समझ से ही परे होते हैं। ऐसे में सिर्फ प्यार और समझदारी ही काफी नहीं होती, बल्कि हमारे आसपास का माहौल और घर की ऊर्जा भी एक अहम भूमिका निभाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा, ऊर्जा और वातावरण हमारे रिश्तों और फैसलों को गहराई से प्रभावित करते हैं। अगर आप भी लव मैरिज में आ रही रुकावटों से परेशान हैं, तो कुछ आसान और प्रभावशाली वास्तु उपाय अपनाकर आप अपने रिश्ते को सही दिशा दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं  ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी  सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

PunjabKesari Vastu For Love Marriage

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा रिश्तों की मजबूती की दिशा मानी जाती है। माना जाता है कि अगर इस दिशा में कोई दोष हो जैसे गंदगी, अनावश्यक सामान या खालीपन, तो रिश्तों में अस्थिरता, संदेह और देरी की स्थिति बनती है। ऐसे में दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक लव बर्ड्स की जोड़ी रखना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें की इस क्षेत्र को हमेशा साफ़ और व्यवस्थित रखें। टूटा फर्नीचर या अनावश्यक चीजें न रखें। इस दिशा की दीवार पर एक खुशहाल जोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी  रिश्ते को प्रतीकात्मक ऊर्जा मिलती है।

बेडरूम दो लोगों के रिश्ते की ऊर्जा का केंद्र कहा गया है। खासकर जब बात लव मैरिज की हो। यदि बेडरूम का स्थान या उसमें रखे वस्तुएं सही से न हो तो ये रिश्ते में तनाव, गलत निर्णय और असहमति ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, बेडरूम दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में हो तो सबसे उत्तम है। बेडरूम में हमेशा जोड़ी में वस्तुएं रखें जैसे दो तकिए, दो शोपीस आदि। इसी के साथ कमरे में गुलाबी या हल्के रंगों का प्रयोग करें, यह प्रेम और सौम्यता को बढ़ाता है। कहा जाता है इससे रिश्तों में संतुलन बना रहता है।

PunjabKesari Vastu For Love Marriage

इसके अलावा अगर आपको लग रहा है कि आपके घरवाले आपकी लव मैरिज को लेकर सहमत नहीं हैं या हर बार किसी न किसी कारण से अटक जाती है, तो एक बहुत ही सरल और असरदार उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। दीप जलाते समय शांत मन से बैठें और ॐ कामदेवाय नमः मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप प्रेम और आकर्षण की सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करता है। नियमित रूप से इस उपाय को करने से घर का वातावरण धीरे-धीरे अनुकूल होने लगता है और आपके रिश्ते की बात घरवालों के सामने खुद-ब-खुद आने लगती है।

PunjabKesari Vastu For Love Marriage


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!