Rooftop Vastu Tips: घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये 5 वस्तुएं, वरना कंगाली और कलह से घिर जाएगा पारिवारिक वातावरण

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 11:59 AM

rooftop vastu tips

Rooftop Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर जंग लगा लोहा, झाड़ू और टूटा फर्नीचर रखना दरिद्रता को न्योता देता है। जानें सुख-समृद्धि के लिए छत के जरूरी वास्तु नियम। घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, आएगी कंगाली

Rooftop Vastu Tips: अक्सर हम अपने घर के कमरों और रसोई के वास्तु पर तो पूरा ध्यान देते हैं लेकिन घर की 'छत' को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत केवल सुबह-शाम टहलने या चाय की चुस्कियां लेने की जगह नहीं है, बल्कि यह आपके घर की ऊर्जा का एक मुख्य स्रोत भी है। यदि छत पर वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए, तो यह नकारात्मक शक्तियों का केंद्र बन सकती है, जिससे आर्थिक तंगी और परिवार में अशांति पैदा हो सकती है।

PunjabKesari Rooftop Vastu Tips

घर की सुख-समृद्धि के लिए छत को साफ-सुथरा रखना अनिवार्य है। वास्तु की इन छोटी मगर महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर आप अपने जीवन में खुशहाली और सफलता ला सकते हैं वरना कंगाली और कलह से घिर जाएगा पारिवारिक वातावरण।

PunjabKesari Rooftop Vastu Tips

Relation of house roof to Vastu: घर की छत पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं रखनी चाहिए, इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। जितनी साफ-सफाई घर के अन्य स्थान पर रखी जाती है, उतनी ही छत पर भी रखी जानी चाहिए। बांस, पुराना लोहा, लोहे का जंग लगा हुआ सामान, टूटी कुर्सियां अथवा चारपाई आदि फालतू सामान को घर में स्थान देने की बजाय कबाड़ में देना उत्तम है। जिस घर की छत साफ-स्वच्छ व सुंदर तरीके से सजा कर रखी जाती है, वहां सकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती हैं और परिवार में सात्विक माहौल रहता है।

PunjabKesari Rooftop Vastu Tips

Broken pots टूटे-फूटे गमले- गमलों का इस्तेमाल घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए होता है। जब यही गमले टूट जाते हैं तो उन्हें बेकार समझकर छत पर रख दिया जाता है। आमतौर पर घर में छत ही ऐसी जगह होती है, जहां पर फालतू का सामान रख देते हैं। वास्तु के अनुसार टूटे-फूटे गमले घर की सुख-शांति के लिए हानिकारक माने जाते हैं और निगेटिव शक्तियों को अट्रैक्ट करते हैं।

Prickly plants कांटेदार पौधे- पौधों की अपनी ही एक सुंदरता होती है और ये घर में ऊर्जा प्रदान करते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें वास्तुशास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। उनमें से पहला पौधा वह है जिसे काटने से सफ़ेद द्रव्य निकलता है और दूसरे कांटेदार पौधे, ये आने वाली तरक्की में रुकावट डालते हैं। इन्हे कभी भी छत पर अथवा घर के किसी भी भाग में नहीं रखना चाहिए।

Rusty material जंग लगा सामान- अक्सर कई बार हम जंग लगी हुई वस्तु को फेंकने के बजाय छत पर रख देते हैं। ग्रिल, तार, औजार जैसा कोई भी जंग लगा हुआ सामान तुरंत फेंक देना चाहिए। नहीं तो मिट्टी के तेल से उसे हटा लें। ऐसा सामान घर में रखने से शनिदेव नाराज होते हैं। वास्तु अनुसार ये घर की अशांति का सबसे बड़ा कारण बनता है।

PunjabKesari Rooftop Vastu Tips

Vastu for roof: हनुमान जी पर चढ़ाया गया त्रिकोण लाल झण्डा घर की छत की दक्षिण दिशा में लगाने से दुर्घटना से सुरक्षा मिलती है तथा जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार आता है। इसके अतिरिक्त हनुमान जी के सिंदूर से धार्मिक चिन्ह बनाने से ऊपरी बाधा से मुक्ति मिलती है। सफेद झण्डा लगाने से व्यक्ति के कारोबार में सुधार आता है तथा धन की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Rooftop Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!