घर में ऐसे पौधे लगाने से हो सकती है धन की वर्षा

Edited By Updated: 17 Jan, 2021 11:05 AM

vastu tips for home

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर बहुत सुंदर दिखे और हर इंसान इसे सजाने के लिए

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर बहुत सुंदर दिखे और हर इंसान इसे सजाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। ऐसे में कई लोग घर को सजाने के लिए पेड़-पौधो का सहारा भी लेते हैं। वहीं अगर देखा जाए तो वास्तु में भी घर में पौधे लगाने के कई फायदों के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि पौधे लगाने से घर में सकरात्मकता बनी रहती है और साथ ही घर सुंदर भी दिखाई पड़ता है। आज हम आपको वास्तु के हिसाब से किन पौधो को घर में लगाना चाहिए उनके बारे में बताने जा रहे हैं।  
PunjabKesari
अशोक एवं बांस के पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसे लगाने से आपकी तरक्की होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु के अनुसार, घर के बगीचे या बालकनी में उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी, गेंदा,लिली, केला, आंबला, हरीदूब, पुदीना, हल्दी आदि लगाने चाहिए।
PunjabKesari
एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम का वृक्ष दूषित वायुमंडल को शुद्ध कर स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करता है। बीमारियों को दूर रखने वाले नीम के पेड़ को वायव्य कोण में लगाना सुखद परिणम देगा।

अनार हृदय रोग, संग्रहणी, वमन में लाभकारी एवं शक्तिवर्धक है। इसे घर से बाहर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
PunjabKesari
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय बेल का वृक्ष घर की उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण में लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। 

घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन में समृद्धि लाने में सहायक सिद्ध होंगे। नीला रंग व्यक्ति के जीवन में स्थिरता व पवित्रता लाता है। 
PunjabKesari
मनीप्लांट, बांस एवं क्रिसमस ट्री वास्तु की दृष्टि में समृद्धि देने वाले माने जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!