Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jul, 2025 06:50 AM

Sawan 2025 Auspicious Things Shopping: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से होगी और समापन 9 अगस्त, शनिवार को होगा। कहते हैं सावन में भगवान शिव की पूजा करने से इसका जल्द फल मिलता है। इसके साथ ही सावन में कुछ...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Sawan 2025 Auspicious Things Shopping: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से होगी और समापन 9 अगस्त, शनिवार को होगा। कहते हैं सावन में भगवान शिव की पूजा करने से इसका जल्द फल मिलता है। इसके साथ ही सावन में कुछ चीजें घर लाने से शिवजी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। आइए जानते हैं सावन में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कौन-सी चीजें घर लानी चाहिए-
Ganga jal गंगाजल
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में गंगाजल घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। गंगाजल से भक्त शिवजी का अभिषेक भी करते हैं। कहते हैं इससे हर परेशानी दूर हो जाती है।

Ash भस्म
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में भस्म घर लाना भी शुभ होता है। भस्म से शिव अपना श्रृंगार करते हैं। सावन में भस्म घर लाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

Trishul त्रिशूल
शास्त्रों के अनुसार त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है। सावन में त्रिशूल घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में चांदी से बना त्रिशूल लाना सबसे शुभ माना जाता है।

BelPatra बेल पत्र
शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र शिवजी को बहुत प्रिय है। कहते हैं शिव जी की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी है। सावन के महीने में चांदी का बेल पत्र घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Rudraksh रुद्राक्ष
शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बने हैं। कहते हैं सावन में रुद्राक्ष घर में लाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
Damru डमरू
शास्त्रों के अनुसार सृष्टि के संतुलन के लिए भगवान शिव ने डमरू धारण किया था। कहते हैं सावन के महीने में डमरू घर लाने से सफलता मिलती है।
