घर के भीतर व आसपास लगे हैं ये पेड़-पौधे तो संपत्ति और संतति दोनों होंगे नष्ट

Edited By Updated: 26 Mar, 2018 05:52 PM

vastu tips of tree for wealth and prosperity

आजल घरों में व घरों के आस-पास कई तरह के पेड़-पौधे लगे होते हैं और लेकिन बहुस से लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि घर में या घर के आसपास लगे ये पेड़ किस तरह की हानि पहुंचा सकता है। दरअसल घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है।

आजल घरों में व घरों के आस-पास कई तरह के पेड़-पौधे लगे होते हैं और लेकिन बहुस से लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि घर में या घर के आसपास लगे ये पेड़ किस तरह की हानि पहुंचा सकता है। दरअसल घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है। ऐसे पेड़ शौक से तो कभी न लगाएं और यदि पहले से मौजूद हो तो आप यह कर सकते हैं कि इस पेड़ के पास ऐसे पेड़ लगाएं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे- नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ आप लगा सकते हैं।


आम, अशोक, नीम, नारियल, मौलश्री, बेली, चंपा आदि के वृक्षों एवं लताओं को घर के आस-पास लगाने से शुभ एवं सौभाग्य में वृद्धि होती है।

 

घर की पश्चिम दिशा में पीपल, वटवृक्ष सहजन के पेड़ लगाने से भवन प्रमुख को लगातार शासकीय विरोध का सामना करना पड़ता है। यह धननाश का कारण भी बनता है। पश्चिम दिशा में अशोक, नीलगिरी के वृक्ष लगाने  से स्वास्थ्य सुख मिलता है।

 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पास में इमली, वट, आंवला,पाम, जामुन, सेमल, अनार, केला, नींबू आदि के वृक्ष लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे संपत्ति और संतति दोनों नष्ट होते हैं। 

 

घर के दक्षिण-पश्चिम अर्थात नैऋत्य कोण में आम जामुन अथवा पीपल के वृक्ष शुभ व लाभप्रद नहीं होते। उक्त वृक्षों के कारण दक्षिण-पश्चिम दिशा में निर्मित कमरे में रहने वाले व्यक्ति को भयप्रद स्वप्न,नींद में विघ्न एवं मानसिक अशांति की तथा धन हानि की संभावना रहती है।

 

घर की दक्षिण दिशा में गुलमोहर, पाकड़, कटहल के वृक्ष लगाने से अकारण शत्रुता, अर्थनाश, असंतोष व कलह होने की संभावना रहती है। इस दिशा में नीम, नारियल,अशोक के वृक्ष लगाना शुभ होता है।  

 

घर के परिसर में गुलाब, तुलसी, चमेली, बेला आदि लगाना शुभ होता है। इससे शत्रुनाश, धनसंपदा की वृद्धि व संतति सुख प्राप्त होता है।

 

जिन पेड़ों से गोंद निकलता हो अर्थात चीड़ आदि घर के परिसर में नहीं लगाने चाहिएं। यह धन हानि की संभावना को बढ़ाता है।

 

दक्षिण पूर्व दिशा अर्थात आग्नेय कोण की ओर पलाश, जवाकुसुम, बरगद, लाल गुलाब अशुभ एवं कष्टदायक होते हैं। इस दिशा में लाल फूलों के वृक्षों व लताएं तथा कांटे वाले वृक्ष अनिष्टकारक एवं मृत्युकारक माने गए हैं।

 

घर की पूर्व दिशा में गुलाब, चंपा, चमेली, बेला, तुलसी आदि के पौधे लगाने चाहिएं। इस दिशा में दूब (दुर्वा) लगाना शुभ माना जाता है।

 

घर की पूर्व दिशा की ओर पीपल और बरगद के वृक्ष लगाने शुभ नहीं होते। इनसे स्वास्थ्य हानि, प्रतिष्ठा में कमी एवं अपकीॢत के संकेत मिलते हैं।

 

घर के परिसर में केला, नींबू, कदंब अथवा कैक्ट्स के पेड़  अनिष्ट के द्योतक हैं।

 

अगर गृह परिसर में अशुभ वृक्ष लगे हों तो उन्हें हटवा देना चाहिए पर यदि यह संभव न हो तो भवन और वृक्षों के बीच अशोक के पेड़ लगा देने से अशुभ प्रभाव कुछ सीमा तक कम हो जाते हैं। अशोक के वृक्ष अशुभ प्रभाव को नष्ट करने वाले होते हैं।


भूखंड के केवल दक्षिण दिशा में वृक्षारोपण करना उचित व शुभ नहीं होता। भवन के सम्मुख नीम,बबूल,बेल के वृक्ष नहीं लगाने चाहिएं। इन्हें भवन के पीछे कुछ दूरी छोड़कर लगाया जाना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!