Venus Transit in Capricorn: शनि के घर में शुक्र की Entry, इन 9 राशियों के जीवन में होगा बड़ा धमाका

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 09:19 AM

आज  बात करेंगे शुक्र की। शुक्र लक्ज़री, एंटरटेनमेंट के कारक हैं। जीवन में जितना भी सुख और पैसा मिलता है वो शुक्र से आता है। कुंडली में शुक्र बढ़िया हो तो जीवन में तमाम सुख-साधनों की प्राप्ति होती है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus Transit in Capricorn: आज  बात करेंगे शुक्र की। शुक्र लक्ज़री, एंटरटेनमेंट के कारक हैं। जीवन में जितना भी सुख और पैसा मिलता है वो शुक्र से आता है। कुंडली में शुक्र बढ़िया हो तो जीवन में तमाम सुख-साधनों की प्राप्ति होती है। कलयुग में शुक्र की बहुत मान्यता है। सबसे ज्यादा लम्बी महादशा वो शुक्र की हो आती है। जिनको शुक्र की महादशा मिलती है उनको शुक्र के बढ़िया रिजल्ट भी मिलते हैं। शुक्र इस समय धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। ये गुरु की राशि है। गुरु और शुक्र आपस में मित्र भाव नहीं रखते हैं। अब शुक्र चले जाएंगे मकर राशि में, ये शनि की राशि है। शनि और शुक्र आपस में मित्र हैं। गुरु इस समय वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र का गोचर धनु राशि में हो रहा है। 2 दिसम्बर को ये गोचर चेंज हो गया। इस गोचर की वजह से 9 राशियों को फायदा होने जा रहा है। 

These zodiac signs will benefit इन राशियों को होगा लाभ 

वृष राशि: वृष राशि शुक्र की अपनी राशि है। यहां से शुक्र आपकी कुंडली में शुभ गोचर में चले जाएंगे। वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है। अगले 27 दिन तक आपको निश्चित तौर पर बहुत फायदा होगा। राशि स्वामी ही भाग्य स्थान में चला गया है। आपकी कुंडली में शुक्र दो भावों के स्वामी होते हैं। शुक्र नौवें भाव में शुभ फल करेंगे और सीधी दृष्टि से तीसरे भाव को देखेंगे। कोई प्रोजेक्ट आपको मिलता है तो आपको वहां फायदा देखने को मिलेगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है तो आपको वहां पर राहत मिलती हुई नजर आ सकती है। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वहां पर राहत मिलती हुई नजर आएगी। 

मिथुन राशि: ये बुध की राशि है। बुध और शुक्र आपस में मित्र भाव रखते हैं। यहां से ये गोचर होगा अष्टम भाव में। बहुत से ग्रह ऐसे होते हैं जिनका अष्टम का ग्रह अच्छा नहीं होता लेकिन शुक्र के लिए अष्टम का गोचर बहुत शुभ होता है। अष्टम भाव आपकी सीक्रेसी का भाव होता है। यदि आपका काम रिसर्च से जुड़ा हुआ है तो आपको इसका फायदा हो सकता है। यहां पर शुक्र बैठेंगे तो सीधा दृष्टि देंगे धन भाव को। धन में वृद्धि हो सकती है। आपकी कुंडली में शुक्र पंचम भाव के स्वामी बनते हैं। आपकी कुंडली में शुक्र की मूलत्रिकोण राशि पंचम भाव में आ रही है। यहां से संबंधित फल आपको बहुत बढ़िया मिलेंगे। संतान की तरफ से अच्छी खबर देखने को मिल सकती है। जिनकी संतान नहीं है इस अवधि में संतान की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए शुक्र बारहवें भाव के स्वामी हैं। विदेश यात्रा होने के भी चांस बन रहे हैं। 

कन्या राशि: कन्या राशि बुध की राशि है। इनके लिए शुक्र पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव से रिलेशनशिप देखी जाती है। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। शुक्र दृष्टि दे रहे हैं ग्यारहवें भाव को। लाइफ में जो प्रमोशन आती है सब यहां से देखी जाती है। शुक्र पंचम में बैठेंगे तो आय वाले भाव को देखेंगे। धन का लाभ निश्चित तौर पर आपको मिल सकता है।  

तुला राशि: तुला राशि शुक्र की अपनी राशि है। राशि के स्वामी चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान आप कोई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। शुक्र सीधी दृष्टि देंगे आपके कर्म वाले भाव को।  शुक्र आपके लिए अष्टम के स्वामी बनते हैं। जितने भी लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको फायदा होगा। शुक्र सप्तम के स्वामी हो जाते हैं। इन दोनों भावों से संबंधित फल आपको मिल सकते हैं। शुक्र सीधा आपके भाग्य स्थान को दृष्टि देंगे। 

वृश्चिक राशि: ये मंगल की राशि है। यहां पर शुक्र तीसरे भाव के स्वामी बनते हैं। ये दृष्टि देंगे आपके भाग्य स्थान को। इस अवधि में आप कोई भी कार्य करते हैं आपको सफलता मिलती हुई नजर आएगी। सप्तम भाव आपके पार्टनर का भाव होता है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी होने की सम्भावना है। पार्टनर की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

धनु राशि: धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव में होगा। शुक्र विपुल धन के कारक हैं। आपका कोई अटका हुआ धन मिल सकता है। छुपा हुआ धन मिलेगा। आपकी प्रमोशन हो सकती है, आय में वृद्धि होने के चांस हैं। धन में वृद्धि का काम शुक्र करेंगे। धनु राशि के लिए शुक्र छठे भाव के स्वामी हो जाते हैं। कर्जे वाले मामले में राहत मिलती हुई नजर आ सकती है। 

मकर राशि: मकर राशि शनि की अपनी राशि है। आपकी राशि के ऊपर से शुक्र का गोचर होगा। इस अवधि में एंटरटेनमेंट में ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। मकर राशि के जातकों का मूड काफी शुभ रहेगा। पार्टनर की तरफ से आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। शुक्र पंचम के भी स्वामी हैं, जिनकी लाइफ में कोई नहीं है। हो सकता है आपकी लाइफ में कोई आ जाए। मकर राशि के लिए शुक्र दशम के स्वामी बन जाते हैं। धन वृद्धि के योग बनते हैं। 

कुम्भ राशि के लिए शुक्र योगा कारक ग्रह होते हैं। कुम्भ राशि के लिए जातकों के लिए ये नौवें भाव में आ जाते हैं। शुक्र की वृषभ राशि फोर्थ हाउस में आ जाती है। शुक्र बारहवें भाव से गोचर करेंगे। ये यहां उच्च के हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्र छठे भाव को दृष्टि देंगे। कर्जों में राहत देखने को मिलेगी। इसके अलावा यदि कोई प्रॉपर्टी खरदीना चाहते हैं तो वो भी खरीद सकते हैं। 

मीन राशि: मीन राशि के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव में होगा। संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। कोई भी फैसला आप करेंगे वो बुद्धि-विवेक के साथ करेंगे। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!