विदुर जी का ये ज्ञान जो है अमृत समान!

Edited By Updated: 04 Sep, 2022 10:22 AM

vidur niti in hindi

महाभारत का युद्ध एक ऐसा युद्ध था जो पूरे 18 दिन तक चला था। इस युद्ध में किसकी हार और किसकी जीत तय थी  इस बात का राज केवल एक विद्वान ही जानते थे, जिनका नाम था महात्मा विदुर। तो आज हम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

महाभारत का युद्ध एक ऐसा युद्ध था जो पूरे 18 दिन तक चला था। इस युद्ध में किसकी हार और किसकी जीत तय थी  इस बात का राज केवल एक विद्वान ही जानते थे, जिनका नाम था महात्मा विदुर। तो आज हम आपको महाभारत के इसी महत्वपूर्ण पात्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो वक्त से पहले ही भविष्य में होने वाली घटनाओं को भांप लेते थे। बता दें विदुर जी भी धृतराष्ट्र और पांडु की तरह ऋषि वेदव्यास के पुत्र थे लेकिन उनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था, जिस वजह से वे राजा नहीं बन पाए थे। परंतु चाहे वो राजा नहीं बन पाए लेकिन अपने ज्ञान तथा भविष्य देखने की क्षमता के बलबूते पर उन्होंने महाभारत समय में अपनी विशेष भूमिका निभाई थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं इनके द्वारा रचित ग्रंथ की कुछ ऐसी नीतियां जो आज भी मानव जीवन के लिए उपयोगी मानी जाती हैं-

स्त्री होती है देवी समान- हमारे भारत देश में स्त्री को देवी का स्वरूप माना जाता है जो हमेशा सबका कल्याण ही करती है और किसी के बारे में भी बुरा नहीं सोचती। विद्वान विदुर जी के अनुसार वह स्त्री पूजनीय होती है जिस पर जवानी के दिनों में किसी भी तरह का कलंक न लगा हो और सदैव अच्छे कर्म किए हों।

PunjabKesari Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति-सूत्र, Acharya Vidur, Vidur Niti Sutra, Dharm, Punjab Kesari

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

भोजन की निंदा है पाप समान- महात्मा विदुर जी का कहना है जो अन्न हम खाते हैं उसकी कभी भी निंदा नहीं करनी चाहिए। कहने का भाव है कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी प्रकार के खाने की निंदा नहीं करनी चाहिए फिर वो खाना चाहे स्वाद में ज्यादा अच्छा न हो या हमें पचें  न। किसी भी हालात में अन्न के लिए कठोर व अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। शास्त्रों में अन्न का अपमान माता अन्नपूर्णा का अपमान माना गया है।

PunjabKesari ​​​​​​​Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति-सूत्र, Acharya Vidur, Vidur Niti Sutra, Dharm, Punjab Kesari

कुशल योद्धा की परिभाषा- किसी भी युद्ध को जीतने के लिए एक कुशल योद्धा की आवश्यकता होती है क्योंकि एक कुशल योद्धा इस तरह रणनीति तैयार करता है जिससे उसके हारने की गुंजाइश कम हो जाती है। विदुर जी के अनुसार हमें ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा अवश्य करनी चाहिए जिसकी वजह से युद्ध में विजय पाई हो।

PunjabKesari ​​​​​​​Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति-सूत्र, Acharya Vidur, Vidur Niti Sutra, Dharm, Punjab Kesari

ज्ञानी व्यक्ति होता है प्रशंसा योग्य- कोई भी व्यक्ति ज्ञान पा लेने के बाद सम्मान पाने योग्य हो जाता है। विदुर जी के मुताबिक ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा अवश्य करनी चाहिए लेकिन ज्ञान पाकर कभी भी उसका घमंड नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari kundltv

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!