Vrishabha Rashifal 2021: वृषभ राशि के लिए वर्ष 2021 का भविष्यफल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2020 05:57 AM

vrishabha yearly prediction

वर्ष 2021 की शुरुआत पुष्य नक्षत्र में कन्या लग्न और कर्क राशि में हो रही है। वर्ष 2021 के आरंभ में देव गुरु बृहस्पति अपनी नीच मकर राशि में होंगे और 6 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव पूरा साल अ

Taurus Yearly Prediction: वर्ष 2021 की शुरुआत पुष्य नक्षत्र में कन्या लग्न और कर्क राशि में हो रही है। वर्ष 2021 के आरंभ में देव गुरु बृहस्पति अपनी नीच मकर राशि में होंगे और 6 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव पूरा साल अपनी मकर राशि में विराजमान रहेंगे। राहु वृषभ राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह मेष राशि से वृश्चिक राशि तक में वर्ष भर गोचर करेंगे और इसी तरह अन्य ग्रह भी बारी-बारी से सभी राशियों में भ्रमण करते रहेंगे।
 
PunjabKesari Vrishabha Yearly Prediction
वृषभ राशि में कन्या लग्न में सौभाग्य के स्वामी शुक्र तीसरे भाव में बैठकर अपने ही घर को देख रहे हैं, जो आपके लिए नए साल की बहुत ही शानदार शुरुआत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कई सोचे हुए प्रोजेक्ट सिरे चढ़ेंगे। व्यापार से लेकर प्यार तक आपको कई पॉजिटिव नतीजे देखने को मिलेंगे।
 
वृषभ राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? यह जानने से पहले जानें कि वृषभ राशि वाले लोग कैसे होते हैं ?
 
पृथ्वी तत्व प्रधान वृष राशि के जातक स्वभाव से जिद्दी होते हैं। जो एक बार मन में ठान लेते हैं, उसे पूरा करने में लगे रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह राशि चक्र की दूसरी राशि है। वृषभ यानी बैल इस राशि का प्रतीक है जो सत्ता और ताकत का परिचायक है। बैल स्वभाव से बहुत परिश्रमी होता है और साधारणत: शांत रहता है लेकिन क्रोध आने पर इसका उग्र रूप भी देखते बनता है।

बाहरी रूप से इस राशि वाले भले ही शांत व कोमल दिखते हैं लेकिन अपनी दिमागी क्षमता पर इन्हें पूरा भरोसा होता है क्योंकि इस राशि का स्वामी शुक्र है लिहाजा संगीत, कला ,सौंदर्य में भी इनकी रूचि होती है। इनकी आवाज भी बुलंद होती है और गाने बजाने का भी शौक रखते हैं। रोमांस प्रेमी होते हैं। कामनाएं भी भीतर अंगड़ाई लेती रहती है और शारीरिक व भौतिक सुखों का भी पूरा आनंद लेने की ललक से सराबोर रहते हैं।  दोस्ती में यह बहुत वफादार होते हैं लेकिन उन्हें अपने जीवन में टोकाटोकी पसंद नहीं। पैसा कमाने की धुन भी खूब होती है।
 
PunjabKesari Vrishabha Yearly Prediction
वर्ष  2021 वृष राशि वालों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर लेकर आ रहा है। उपलब्धि आपके इंतजार में है। फिर भी आप चूक जाते हैं या अवसर का फायदा नहीं उठा पाते तो इसे आपकी स्वयं की कमजोरी या लापरवाही माना जाएगा। जिन लोगों ने कड़ी मेहनत की है, उन्हें इस साल भरपूर फल मिलेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा का विरोधी भी लोहा मानेंगे। पदोन्नति व वेतन वृद्धि की सौगात भी मिलेगी।
 
जो लोग आईटी क्षेत्र, मैनेजमेंट या हॉस्पिटेलिटी से जुड़े हैं, उनके कैरियर को नए पंख लगेंगे। बदलाव के मौके भी मिलेंगे। किसी अन्य जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। शुरू में आपको ऐसा लग सकता है कि आपको ट्रांसफर करके बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता की छाप छोड़ कर अपने उच्चाधिकारियों को अपना मुरीद बना लेंगे और आपको अपनी ट्रांसफर भी वरदान साबित होती प्रतीत होगी।
 
 
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com
PunjabKesari Vrishabha Yearly Prediction

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!