Vastu: इस रंगों की होनी चाहिए, घर की इन दिशाओं की दीवारें

Edited By Updated: 23 Jul, 2021 01:57 PM

wall colors according to vastu

वास्तु शास्त्र में किए गए वर्णन के अनुसार मानव जीवन में रंगों का अधिक महत्व होता है। यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि व्यक्ति को अपने घर में हर चीज वास्तु के रंगों के अनुसार रखनी चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में किए गए वर्णन के अनुसार मानव जीवन में रंगों का अधिक महत्व होता है। यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि व्यक्ति को अपने घर में हर चीज वास्तु के रंगों के अनुसार रखनी चाहिए। घर के पर्दे, चादर, कपड़े व दीवारों तक का रंग वास्तु के अनुसार होने से वहां रह रहे लोगों को अच्छे प्रभाव प्राप्त होते हैं। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान नहीं रखते उनके जीवन में कई तरह की समस्या के साथ-साथ वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि घर की सबसे महत्वपूर्ण दिशाओं में यानि घर की उत्तर दिशा और ईशाण दिशा में कौन से रंग की दीवारें होनी चाहिए।

उत्तर की दीवार-
वास्तु के अनुसार घर का उत्तर भाग जल तत्व प्रदान करता है। इसे धन की देवी लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। अतः इसे हमेशा पवित्र और खाली रखना चाहिए

वास्तु शास्त्री बताते हैं कि इस की सजावट के लिए हमेशा हल्के रंग या पिस्ता हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आसमानी रंग का प्रयोग भी किया जा सकता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।

इस दिशा में किसी भी प्रकार के गहरे रंग का प्रयोग किया जाना आर्थिक हानि के संकेत देता है। साथ ही साथ अन्य परेशानियां भी वहां रहने वाले लोगों के जीवन में खड़ी होती है।

आइए अब जानते हैं उत्तर पूर्व अर्थात ईशान की दीवार से जुड़े वास्तु टिप्स-
वास्तु के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस दिशा में देवता निवास करते हैं खास तौर पर इस दिशा को भगवान शिव की दिशा के रूप में जाना जाता है इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होना हानि देता है।

बता दें इस दिशा में आकाश ज्यादा खुला होता है। 

वास्तु के अनुसार किस दिशा की दीवार का रंग आसमानी, सफ़ेद या हल्के बैंगनी रंग में होना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा में पीले रंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है की प्राप्ति होती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!