Vastu Guidelines : क्या फटे-पुराने कपड़े रोकते हैं तरक्की के रास्ते, जानिए वास्तु शास्त्र की रहस्यमयी मान्यताएं

Edited By Updated: 27 May, 2026 03:34 PM

vastu guidelines

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र और भारतीय परंपराओं में जीवन से जुड़ी हर छोटी-छोटी आदतों को बहुत महत्व दिया गया है।

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र और भारतीय परंपराओं में जीवन से जुड़ी हर छोटी-छोटी आदतों को बहुत महत्व दिया गया है। अकसर देखा जाता है कि कुछ लोग फटे-पुराने कपड़े पहन लेते हैं। इसका असर व्यक्ति के छवि पर ही नहीं, बल्कि मानसिक ऊर्जा और आसपास के वातावरण में भी देखने को मिलता है। वास्तु के अनुसार, फटे पुराने कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका प्रभाव बाद में भुगतान पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि फटे-पुराने कपड़े को अशुभ क्यों माना जाता है और इसको पहनने से जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है। 

Vastu Tips

आर्थिक स्थिति पर प्रभाव
वास्तु के अनुसार, फटे पुराने कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। फटे पुराने कपड़े पहनने से जीवन में की सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह सलाह दी जाती है कि किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य करते समय अच्छे और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने चाहिए। 

Vastu Tips

मानसिक स्थिति पर असर 
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति जैसा खाता-पीता और पहनावा रखता है, उसका असर उसके मन और व्यवहार में देखने को मिलता है। वास्तु के अनुसार, मानसिक संतुलन और सकारात्मक उर्जा को बहुत खास माना गया है। कहा जाता है कि साफ-सुथरे कपड़े व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, वहीं फटे और पुराने कपड़े कई सारी परेशानियों का जन्म देते हैं। 

रिश्तों में भी पड़ सकता है असर
वास्तु और कुछ मान्यताओं के अनुसार, फटे और पुराने कपड़े पहनने से घर के वातावरण में तनाव और असंतुलन बढ़ा सकते हैं। साथ ही धीरे-धीरे जीवन में निराशा बढ़ने लगती है और पारिवारिक जीवन में खटास पैदा होने लगती है। 

Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!