Jhadu Vastu Tips: क्या आप जानते हैं, दरिद्रता को खुला निमंत्रण देता है, इस स्थान पर रखा गया झाड़ू

Edited By Updated: 29 May, 2026 03:48 PM

vastu tips for broom

Vastu tips for broom: क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखी झाड़ू घर में दरिद्रता ला सकती है? जानें झाड़ू से जुड़े अचूक वास्तु नियम, दिशा और समय, जो आपके घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखेंगे।

Jhadu Vastu rules: सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ सफाई के साधनों का भी विशेष महत्व बताया गया है। अक्सर हम अनजाने में झाड़ू के इस्तेमाल और उसे रखने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो देखते ही देखते घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा कर देती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को केवल धूल हटाने वाला साधन नहीं, बल्कि साक्षात माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में भी बरकत रुक गई है या आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो इन वास्तु नियमों पर गौर करना बेहद जरूरी है:

PunjabKesari Jhadu Vastu rules

झाड़ू को सदैव कृष्णपक्ष में खरीदना उचित रहता है। शुक्लपक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक है। झाड़ू हमेशा कड़े वारों में खरीदना चाहिए। सौम्य वारों पर झाड़ू खरीदने पर धन हानि होती है।

बेडरूम में झाड़ू रखने से संबंधों में खटास आती है।

झाड़ू को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

डाइनिंग रूम में झाड़ू नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से हेल्थ संबंधित समस्याएं होती हैं।

PunjabKesari Jhadu Vastu rules

 झाड़ू को जलाना नहीं चाहिए, इससे देवी लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।  

कहते हैं झाड़ू को घर से बाहर या छत पर रखने से चोरी का डर बना रहता है।

झाड़ू लगाते समय कभी भी पांव से उसका स्पर्श नहीं करना चाहिए अन्यथा अलक्ष्मी घर में स्थान बनाती हैं।  

किसी भी जानवर को झाड़ू न मारें विशेषकर गाय को क्योंकि गाय में हिंदू धर्म के 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है।

नए घर में पुराना झाड़ू लेकर जाना बेड लक लाता है। 

PunjabKesari Jhadu Vastu rules

झाड़ू से पैर का स्पर्श धन नाश का कारण होता है। 

झाड़ू के ऊपर कोई वजनदार वस्तु नहीं रखें।  

बाहर से आने वाले व्यक्ति की दृष्टि झाड़ू पर नहीं पड़नी चाहिए। 

सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना अशुभता लाता है। 

झाड़ू को उत्तर दिशा में छिपाकर रखना चाहिए, जहां किसी की नज़र न पड़े। 

PunjabKesari Jhadu Vastu rules

डाइनिंग हॉल में झाड़ू रखने से परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।

बेडरूम में झाड़ू रखने से दांपत्य संबंधों में दरार आने लगती हैं। 

झाड़ू के ऊपर से कूदना नहीं चाहिए। 

मान्यता है झाड़ू को खड़ा करके न रखें, इससे क्लेश होता है। 

शास्त्रों के अनुसार जिस घर में झाड़ू का अपमान होता है, वहां कभी भी महालक्ष्मी नहीं आती। जहां झाड़ू को कहीं भी रख या फेंक दिया जाता है उस घर में सदैव आर्थिक हानि होती रहती है। साधारण दिखने वाली झाड़ू आपको मां लक्ष्मी का आशीष दिला सकती है और वास्तुदोष का भी कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू और लक्ष्मी का गहरा रिश्ता बताया गया है। इसके साथ बहुत सारी धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं, जो बड़े-बूढ़ों से हम सुनते आएं हैं।  शास्त्रों में कहा गया है जिस घर में झाड़ू का अपमान होता है उस घर में सदैव आर्थिक हानि होती रहती है।

PunjabKesari Jhadu Vastu rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!