Crassula Plant Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाएं Crassula Plant, घर में आएगी पॉजिटिव एनर्जी और खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Edited By Updated: 29 May, 2026 12:43 PM

crassula plant vastu tips

आजकल बहुत से लोग अपने घर में क्रासुला प्लांट लगाते हैं। इसे कई लोग मनी प्लांट की तरह धन आकर्षित करने वाला पौधा भी मानते हैं। वास्तु शास्त्र में भी क्रासुला प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

Crassula Plant Vastu Tips : आजकल बहुत से लोग अपने घर में क्रासुला प्लांट लगाते हैं। इसे कई लोग मनी प्लांट की तरह धन आकर्षित करने वाला पौधा भी मानते हैं। वास्तु शास्त्र में भी क्रासुला प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ घर में क्रासुला प्लांट लगा लेना ही काफी नहीं होता। कहा जाता है कि अगर इस पौधे को सही दिशा में रखा जाए तो यह शुभ परिणाम दे सकता है, लेकिन गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर धन लाभ के लिए घर की किस दिशा में क्रासुला प्लांट रखना सबसे शुभ माना जाता है। क्या इसे मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए, ड्रॉइंग रूम में या फिर बालकनी में और कौन-सी दिशाएं ऐसी हैं जहां इस पौधे को रखने से बचना चाहिए।

Crassula Plant Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर एक चीज़ का अपना एक अलग स्थान होता है। ऐसे में अगर क्रासुला प्लांट की बात करें तो माना जाता है कि क्रासुला प्लांट को घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर रखना चाहिए। इसे इस स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। अगर आप इसकी दिशा समझना चाहें तो ध्यान रहे कि जब  भी आप घर से बाहर निकले तो क्रासुला प्लांट आपके दाहिने हाथ की ओर आना चाहिए। मान्यता है कि मुख्य द्वार के पास होने की वजह से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती और सकारात्मकता बनी रहती है।

इसके अलावा क्रासुला प्लांट को घर के ईशान-कोण यानी के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ईशान-कोण को देवी देवताओं की दिशा माना जाता है। इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे  में माना जाता है कि अगर इस दिशा में क्रासुला प्लांट लगाया जाए तो इससे धन आकर्षित होता है साथ ही घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है।

Crassula Plant Vastu Tips

इस पौधे को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए तो बता दें कि वास्तु के अनुसार क्रासुला प्लांट को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इसे कभी भी घर में ऐसी जगह में न रखें जहां अंधकार रहता हो। साथ ही इसे कभी भी बाथरूम के पास और बेडरूम में भी रखने की मनाही है।

क्रासुला प्लांट को तरक्की से जोड़ा जाता है। दरअसल इसकी गोल और मोटी पत्तियों को सुख समृद्धि का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ये पौधा जितना ज्यादा बढ़ता है उतना ही ज्यादा घर में सुख समृद्धि आती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार क्रासुला प्लांट घर में होने से बरकत आती है साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलती है।

वास्तु के अनुसार, क्रासुला प्लांट घर के वातावरण को भी शांत बनाएं रखने में मदद करता है। कहते हैं कि जिस भी घर में क्रासुला प्लांट होता है वहां के परिवार के लोगों के बीच में सदा प्रेम बना रहता है और साथ ही खुशी का माहौल भी रहता है।

Crassula Plant Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!