Weekly Tarot Horoscope ( 22nd January - 28th January): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jan, 2023 07:56 AM

weekly horoscope

मेष- ये वीक आपके लिए गुड लक लेकर आएगा। शुरुआत में ही नौकरीपेशा लोगों को बहुत से फायदे मिलेंगे। सारा सप्ताह प्रसन्नता में बीतेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये वीक आपके लिए गुड लक लेकर आएगा। शुरुआत में ही नौकरीपेशा लोगों को बहुत से फायदे मिलेंगे। सारा सप्ताह प्रसन्नता में बीतेगा। व्यापार में किसी वरिष्ठ की सहायता से किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। विद्यार्थी सब कामों को छोड़ कर सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
उपाय- सूर्यास्त के बाद मीठा प्रसाद बांटें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 10

वृष- इस सप्ताह कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होने की संभावना है। पॉलिटिक्स के क्षेत्र में मनचाही कामयाबी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से खूब मान-सम्मान मिलेगा। युवाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ अचानक से किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सर्द मौसम में सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस हफ्ते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । व्यापार में चारों तरफ से आय के साधन बनेंगे। पहले समय में किए गए निवेश से  धन लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी वालों को कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में छोटी-मोटी बीमारियां तंग कर सकती हैं।
उपाय- सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को मुंह पर फेरें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

कर्क- इस सप्ताह ऑफिस में उन्नति के बहुत सारे अवसर मिलेंगे, उन्हें हाथ से जाने न दें। व्यापार के नजरिए से इस वीक मेहनत का मिश्रित फल मिलेगा। किसी भी गैर-कानूनी काम में टांग न अड़ाएं। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के मन में अपने लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा न होने दें। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय- पानी में एक चुटकी तिल डाल कर भगवान शिव को चढ़ाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

सिंह- इस सप्ताह जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखा नहीं करें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों काा अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिलने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। युवा बेकार की बातों में अपना समय नष्ट न करें। घर के बुजुर्गों की हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत है, लापरवाही न करें।
उपाय- लक्ष्मी मां की पूजा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कन्या- इस वीक बिजनेस में उचित समय आने पर अपने फैसले को सबके सामने रखेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने काम से काम रखेंगे, तभी सफल होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। पैर में दर्द हो सकता है।
उपाय- रोज सुबह बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- पूर्व
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस वीक नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोचेंगे। व्यापार में  छोटी-मोटी बातों को इग्नोर न करें। सप्ताह के मध्य में बिजनेस वालों को कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। विद्यार्थियों का किसी समस्या की वजह से पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। परिवार वाले संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- जरुरतमंदों को दान करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- यह वीक प्राइवेट नौकरी वालों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। प्रमोशन मिलने के चांस हैं और साथ ही साथ मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। छात्रों को अपने विषय को समझ पाने में मुश्किल होगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। हेल्थ के सिलसिले में डॉक्टर के द्वारा दी गई सलाह को ही फॉलो करें।
 उपाय- मंगलवार के दिन 11 बच्चों को कुछ मीठा बांटें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

धनु- इस वीक ऑफिस में समय से अपने काम को पूरा कर लेंगे। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में किसी बात को लेकर मनमुटाव पैदा हो सकता है। सोच-समझ कर कोई फैसला लें। युवा वर्ग बेकार के झमेले में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अविवाहितों के लिए विवाह के उचित रिश्ते आएंगे। घर में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। शारीरिक थकावट बनी रहेगी।
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

मकर- इस वीक कोई नया व्यापार खोलने का प्लान बना सकते हैं लेकिन किसी की सहायता की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस में किसी भी मुश्किल परिस्थिति में ठंडे दिमाग से सोचने की कोशिश करें। युवाओं को अपने करियर के रास्ते में परेशानी उठानी पड़ सकती है। घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। परिवार को लेकर कुछ जरुरी फैसले लेंगे। आंखों में इन्फेक्शन की वजह से जलन हो सकती है।
उपाय- गणेश जी को पीले फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग-  ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

कुंभ- इस सप्ताह इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, मन खुश रहेगा। सरकारी नौकरी वालों का तबादला होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। युवाओं को लक्ष्य को पाने के लिए कल्पना से अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार में बढ़ती आय के साथ बढ़ते खर्चो पर भी लगाम लगा कर रखें। बदलते मौसम की वजह से तबीयत खराब होने की संभावना है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

मीन- इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग जॉब के साथ कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आमदनी अच्छी होगी।  युवा कोई काम शुरू करने से पहले एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। छात्र मेहनत और लगन से परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रियजन के आगमन से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बदन दर्द की समस्या रहेगी।
उपाय- पान के पत्ते पर स्वास्तिक बनाकर गणेश जी को अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!