Weekly Tarot Horoscope (19th-25thFebruary): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Feb, 2023 08:09 AM

weekly horoscope

मेष- सप्ताह के आरंभ में कोई सुखद समाचार मिलेगा। जिससे पूरा हफ्ता खुशियों का बसेरा रहेगा। वर्क प्लेस पर मिली जिम्मेदारी बहुत बढ़िया तरीके से निभाने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- सप्ताह के आरंभ में कोई सुखद समाचार मिलेगा। जिससे पूरा हफ्ता खुशियों का बसेरा रहेगा। वर्क प्लेस पर मिली जिम्मेदारी बहुत बढ़िया तरीके से निभाने पर बॉस से शाबाशी मिलेगी। आय के मुकाबले खर्च अधिक होने से बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है, सोच-समझ कर खर्च करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारी हमला कर सकती है, सावधान रहें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा-  ईशान
शुभ अंक- 8

वृष- सप्ताह की शुरुआत में मनचाही सफलता मिल सकती है लेकिन कड़े परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। किसी मेहमान के आने से घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। करिअर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। भूमि-भवन से संबंधित विवाद में फैसला आपके हक में आने की संभावना है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। 
उपाय- गोमूत्र का छिड़काव अपने शयनकक्ष में करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मिथुन-यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। मनचाहे धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए पिकनिक या किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों का विवाह तय होने के योग हैं। 
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 7

कर्क- यह सप्ताह उन्नतिदायक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। अटके कार्य किसी अनजान व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। साथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। छोटी-मोटी बीमारी को नजर अंदाज न करें।
उपाय- धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

सिंह- यह सप्ताह कुछ अधिक ही व्यस्तता भरा रहने वाला है। चाहकर भी अपने लिए समय नहीं निकल पाएंगे। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। ऋण और रोग दोनों से बच कर रहने की जरूरत है। उधार लेने की नौबत आ सकती है, चादर देखकर पार पसारें। बैलेंस्ड डाइट लें।
उपाय- हनुमान जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा-  नैऋत्य
शुभ अंक- 3

कन्या- इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की अवश्यकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तभी सुखद भविष्य का निर्माण करने में सफल होंगे। आर्थिक तंगी रह सकती है, धन को सोच-समझ कर खर्च करना हितकर रहेगा। कार्यक्षेत्र पर विरोधी लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- पक्षियों के लिए जल का प्याला घर की छत पर रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

तुला- इस सप्ताह की शुरुआत में किसी विदेशी रिश्तेदार का आगमन होगा। कारोबार या किसी योजना में धन निवेश करते समय अच्छे से सोच-विचार करें, धोखा मिल सकता है। धर्म या समाज से जुड़े कार्यों में सहभागिता करने से अच्छे लिंक बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत को लेकर सजगता बरतने की जरूरत है, छोटी बीमारी बड़ी हो सकती है।
उपाय- तुलसी को जल दें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े विवाद हल होने से परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोएं, अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत जातको की राहें आसान होंगी। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधान रहें। 
उपाय- सूर्य देव को प्रणाम करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

धनु- यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा धन लाभ प्राप्त होगा। कामकाज की जिम्मेदारियों का बोझ कम होगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। बिजनेस में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगाें की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें। खान-पान पर विशेष ध्यान देंगे और दिनचर्या सही रखेंगे तो हेल्थी रहेंगे।
उपाय- माता-पिता के प्रतिदिन चरण-स्पर्श करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

मकर- सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे जातको का इंतजार खत्म होगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होगा, राहत मिलेगी। साथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने के मजेदार अवसर प्राप्त होंगे। छोटी-मोटी मौसमी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस सप्ताह वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी में खासा सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- मदिरा का सेवन न करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 2

मीन- आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना साकार होने के रास्ते प्रशस्त होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। भूमी-वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार में लिया गया कोई बड़ा निर्णय असमंजस की स्थिति में डालेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पुरानी बीमारी के उभरने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
उपाय- आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

PunjabKesari kundli
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!