Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jul, 2023 08:33 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को दी हुई धनराशि वापस मिलने के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन थोड़ी सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वादा न करें।
उपाय:-यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डाल सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। पिता से आपको उचित सलाह और साथ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय:- सूर्य को जल दें। कुत्ते की सेवा करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे सप्ताह के शुरुआत में थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन यथोचित परिणाम अवश्य मिलेंगे मंगलवार के दिन कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे परंतु अंत में सफलता मिलने के योग बनते हैं बुधवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। सप्ताह के अंत में विदेशी काम में निवेश करने की कोशिश करेंगे सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें, कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम मिले-जुले रहेंगे सोमवार के दिन आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं परंतु कामकाज की अधिकता बनी रहेगी जोश के साथ-साथ बुद्धि के साथ कोई निर्णय लें, लाभ होगा। किसी नए काम में या सरकारी काम में बड़ा निवेश न करें। बृहस्पतिवार के दिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में आपके लिए अच्छा है। रुके हुए काम सुगमता से पूरे हो जाएंगे।
उपाय :- शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें और काले-सफेद तिल अर्पित करें। गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सोमवार के दिन विचारों में गंभीरता उत्पन्न हो सकती हैं। क्रोध में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़ें। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के बाद का समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। मन में बहुत सी बातें ऊपर-नीचे चलती रहेगी। किसी निर्णय पर पहुंचने में परेशानी होगी। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। रविवार के दिन व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय मिलाजुला रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन लगी रहेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें और बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत में कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियां साथ-साथ बनी रहेंगी। जिनको आप बखूबी संतुलित तरीके से निभा पायेंगे। बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा रिश्तो में दरार उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार के दिन प्रॉपर्टी सेल-परचेज का विचार बना सकते हैं। छोटे बहन-भाइयों के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम में निवेश करने से लाभ होगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। रविवार के दिन मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सोमवार के दिन आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण निजी जीवन को कम ध्यान दे पाएंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन का योग बनेगा परंतु कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, बुरी संगत से दूर रहें। शुक्रवार के दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। कामकाज संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ अनचाहे खर्चे बने रहेंगे।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें