Weekly Tarot Horoscope (19th May-25th May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 19 May, 2024 07:47 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। व्यापार के काम से किसी खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिजनों के व्यवहार से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। व्यापार के काम से किसी खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिजनों के व्यवहार से आप थोड़े आहत हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों के लिहाज से समय ठीक-ठाक ही है। संतान की प्रगति को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई जरुरी फैसला ले सकते हैं। 
उपाय- घी का दीपक भगवान लक्ष्मी-नारायण के सामने जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

वृष- नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह काफी शानदार रहने वाला है। घर में किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवा वर्ग अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय किसी से पूछ कर ही लें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 
 खानपान को लेकर बहुत ही सावधानी बरतें। 
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

मिथुन- अगर किसी जगह निवेश किया हुआ था तो वहां से भी आपको फायदा देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान की तरक्की देखकर काफी ख़ुशी मिलेगी। अचानक से किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। सेहत एक दम सही रहेगी। 
उपाय- गाय को गेहूं की रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

कर्क- जो लोग बैंक से जुड़ा काम करते हैं इस सप्ताह अचानक से उन्हें धन लाभ मिलने की सम्भावना है। सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको खर्चे देखने को मिल सकते हैं। नए संपर्क बढ़ाने के मौके मिलेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम की वजह से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। व पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय- खाने का सामान दान करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 3

सिंह- इस सप्ताह आपके कुछ अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम की वजह से सारा सप्ताह थकावट से भरपूर रहेगा। कारोबार में अचानक से मनचाही वृद्धि देखने को मिलेगी। अचानक से धन लाभ पाकर बहुत ही ख़ुशी मिलेगी। हफ्ते के अंत में कोई भूमि या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। 
उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं 
शुभ रंग- स्काई ब्लू 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

कन्या- कन्या राशि के जातकों की इस सप्ताह मनचाही मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्र परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। घर की साफ़-सफाई पर ज्यादा ध्यान  देंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। 
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें। 
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

तुला- तुला राशि के जातक आज अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए ये सप्ताह बहुत खास है। जिन लोगों का ऑनलाइन काम हैं उन्हें काम में कामयाबी मिलने के चांस थोड़े ज्यादा हैं। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- इस सप्ताह जो लोग विदेश से जुड़ा काम करते हैं उन्हें कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। हफ्ते के मध्य मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। पूजा-पाठ में युवाओं का ध्यान बढ़ता हुआ नजर आएगा। हफ्ते के अंत में आपको कार्यक्षेत्र में अचानक से खबर सुनने को मिलेगी।   
उपाय- रामदरबार की पूजा करें। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

धनु-  धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक से भरा हुआ है। यदि आप किसी समस्या से परेशान थे तो वहां से आपको मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में झूठ की वजह से दरार पैदा हो सकती है। सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घरेलू महिलाओं के लिए ये समय बहुत ही शुभ है। भाई-बहनों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। 
उपाय- पानी में फूल मिलकर सूर्यदेव को अर्पित करें। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9


मकर- मकर राशि के जातक इस सप्ताह अपने किसी जरुरी काम को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ प्रेम-प्यार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रोफेशन एवं करिअर की दृष्टि से समय उत्तम बना हुआ है। छात्रों को हफ्ते के मध्य में कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं उनके लिए भी ये सप्ताह काफी उत्तम है। 
उपाय- हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाएं। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक इस वीक अपने कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा और अहम निर्णय ले सकते हैं। रीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को विशेष सफलता मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियो की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आर्थिक दृष्टि के लिहाज से भी ये सप्ताह काफी उत्तम रहेगा। बीपी और शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। 
उपाय- घर में श्रीयंत्र स्थापित करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 8

मीन- मीन राशि के जातक इस सप्ताह अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिए माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों शानदार बनी रहेगी। अचानक से धन प्राप्ति देखकर बहुत ख़ुशी मिलेगी। अपने जरुरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। खर्च की अधिकता रहने पर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!