Weekly Tarot Horoscope (24th-30th september): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 24 Sep, 2023 07:42 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए शुभता और सफलता लिए हुए आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए शुभता और सफलता लिए हुए आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। हफ्ते के मध्य में बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। घर-परिवार में एकता बनी रहेगी। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृष- यह हफ्ता आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। वीक के शुरुआत में ही निजी जीवन से जुड़ी किसी परेशानी को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह उलझने की बजाय लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करेंगे। लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- प्रतिदिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बाकी हफ्तों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। वीक के शुरुआत में ही सोचे हुए काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। हफ्ते के आखिर में घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- प्रतिदिन बजरंग बली की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

कर्क- यह वीक आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। घर में चल रही किसी परेशानी को लेकर दोस्तों के साथ बात करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में परिवार को छोड़कर दूसरे शहर में जाना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

सिंह- यह वीक सिंह राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। वीक के मध्य में किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। किसी तीसरे की वजह से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में किसी की नौकरी पक्की होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कन्या- यह हफ्ता कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर चल रही परेशानी हल होने से राहत मिलेगी। किसी के साथ हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हफ्ते के आखिर में सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- भगवान शिव को प्रणाम करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

तुला- बीते हुए वीक के मुकाबले यह वीक थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। हफ्ते के शुरुआत में ही बिजनेस में बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाई-बहन के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वो वीक के मध्य में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हफ्ते के आखिर में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। माता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

धनु- यह सप्ताह अपनी क्षमता से अधिक कोई जिम्मेदारी या काम लेने की गलती न करें। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका मन समाज सेवा से जुड़े कामों में लगा रहेगा। लव पार्टनर की तरफ से शादी का प्रपोजल मिल सकता है।  
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।  
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह वीक बहुत ही शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। मन की शांति के लिए घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  
उपाय- प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कुंभ- यह वीक आपके लिए थोड़ा मिलाजुला साबित होने वाला है। घरेलू समस्याओं में उलझे रहने के कारण आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बड़े भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मीन- यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वीक के शुरुआत में ही किसी काम को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले को सुलझाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। हफ्ते के आखिर में घर में चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी।
उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!