Tarot Card Rashifal (3rd November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 01:38 PM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी काम में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी से सहायता लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी काम में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी से सहायता लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। खांसी की समस्या होने की संभावना है। 

वृष- जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे, उन्हें कुछ समय और परेशान रहना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में अनबन दूर होगी। भाई के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को घर से दूर जाना पड़ेगा। कमर का दर्द ठीक हो जाएगा।

कर्क- कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस होने की संभावना है। मन को शांत करने के लिए माता के साथ मंदिर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी के विवाद में पड़ने से बचें। दांत का दर्द तकलीफ दे सकता है।  

सिंह- आज काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में हर बड़ा काम हस्ते-हस्ते पूरा कर लेंगे। पर्सनल लाइफ में किसी बाहर वाले की वजह से परेशानी पैदा हो सकती है। युवाओं को करियर के रास्ते में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या-  नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। नया घर खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है।

तुला- लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी नए आर्डर पर काम करने का मौका मिलेगा। धन संबंधी समस्या दूर होने से मन शांत रहेगा। लव लाइफ में चल रही परेशानी साथी के साथ मिलकर हल करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक- आज ऑफिस में अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। युवाओं को मल्टिपल चैलेंजेस का सामना करना पड़ेगा, धैर्य से काम लें। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

धनु-  आज प्राइवेट जॉब करने वालों का मन किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेगा। पारिवारिक व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। डेली रूटीन में थोड़ा बदलाव करें, नहीं तो इसका असर सेहत पर देखने को मिलेगा।

मकर-  आज का दिन नौकरीपेशा वालों के लिए काफी बिजी रहने वाला है। व्यापार में नीति-नियमों के साथ ही कोई काम करें। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। पारिवारिक बिज़नेस में आपकी सलाह की काफी अहमियत होगी। सेहत का खास ध्यान रखें।

कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को घर और व्यवसाय में तालमेल बना कर रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। विवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

मीन- जॉब चेंज करने के लिए आज का दिन काफी शुभ है। घर के खर्चों के लिए बजट बना कर चलें। व्यापार में अपने ही करीबियों से थोड़ी सावधानी बरतें। उधार दिया हुआ धन वापिस मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशनुमा समय बिताएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!