Tarot Card Rashifal (4th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 01:29 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में किसी को उधार देने से बचें। पर्सनल लाइफ में थोड़ी उठाल-पुथल देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी या घर का कोई बड़ा

मेष-  आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में किसी को उधार देने से बचें। पर्सनल लाइफ में थोड़ी उठाल-पुथल देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी या घर का कोई बड़ा सामान खरीदने का प्लान बनाएंगे। स्लीपिंग पैटर्न में थोड़ा चेंज करेंगे।

वृष-  आज अपने काम से जुड़ी गलतियों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर में कोई पुराना दोस्त आपको मिलने के लिए आएगा। एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।

मिथुन- व्यापार कर रहे लोगों को आज सोच से भी ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। कोई व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है, सतर्क रहें। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय में फैसला लेने में हड़बड़ी न करें। छात्र अपने करियर को लेकर कोई योजना बनाएंगे।

कर्क- आज किसी निजी परेशानी के कारण कार्यक्षेत्र में काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। युवा वर्ग अपनी मर्जी से काम करेंगे। घर और बाहर के काम की वजह से थकान हो सकती है। कानूनी मामलों का फैसला आपके हक में होगा।

सिंह- आज अपने मन में चल रहे नकारात्मक विचारों को बाहर निकाल कर फेंक दें। व्यापार में पैसों से जुड़े किसी काम में आंख मूंद कर भरोसा न करें। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों से घबराए नहीं। स्किन इंफेक्शन होने के चांस हैं।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में आपका मन पसंद काम मिल सकता है। किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। कारोबार में योजना के अनुसार ही कोई काम करें। नए लोगों से मुलाकात फायदा दिला सकती है।

तुला- आज युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में दिन-रात एक कर देंगे। व्यापार में सफलता चरम सीमा पर होगी। रिलेशनशिप से जुड़ी निजी बात किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक- आज फाइनेंशियल ग्रोथ संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्र पढ़ाई से जुड़ी अपनी प्रॉब्लम सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। थायराइड और शुगर के मरीज अपना चेकअप जरूर करवाएं। रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी।

धनु-  कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में बड़ा सौदा हाथ लगेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी।

मकर-  आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। किसी दोस्त की बातों में आकर निवेश न करें। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। पेट में गड़बड़ी रह सकती है।

कुंभ-  आज रुके हुए काम समय पर होने से राहत की सांस लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। बार-बार होने वाली थकान जल्द दूर होगी।

मीन-  आज कार्यक्षेत्र में अपने मन के मुताबिक काम करेंगे। कारोबार में हुई गलतियों को सुधराने का प्रयास करेंगे। युवाओं को कारोबार में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!