अगर सपने में दिख जाए ये जानवर तो हो सकते हैं आपको ढेरों लाभ

Edited By Updated: 10 Jun, 2019 04:40 PM

what happend when see animals in dreams

क्या आपको रात में सोते हुए सपने आते हैं? अब आप सोच रहें होंगे कि भला ये कैसा सवाल है? सपने तो सभी को आते हैं फिर चाहे कोई छोटा बच्चा हो या बड़ा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
क्या आपको रात में सोते हुए सपने आते हैं? अब आप सोच रहें होंगे कि भला ये कैसा सवाल है? सपने तो सभी को आते हैं फिर चाहे कोई छोटा बच्चा हो या बड़ा। मगर क्या आप ये जानते हैं कि हमारे शास्त्रों में सपने में दिखने वाले हर सपने का वर्णन किया गया है। जी हां, आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन ये सच है इसमें बताया गया है सपने में दिखाई देने वाली हर चीज़ का हमारे भाग्य से गहरा संबंध होता है। क्या आपको इस बा पर यकीन नहीं है। तो चलिए हम आपको इससे जुड़ी ऐसी जानकारी देते हैं जिससे आपको यकीनन हमारी इस बात पर भरोसा हो जाएगा। 
PunjabKesari, सपने, Dreams
इससे पहले कि हम जानकारी देना शुरू करें जान लें, अगर आपको अपने विभिन्न प्रकार के सपनों के बारे में जानना है तो आपको इनका अर्थ समझने के लिए इन्हें याद रखना होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि लगभग लोगों को रात में आने वाले सपने सुबह होने तक भूल जाते हैं। तो अगर आप भी सुबह तक सपने भूल जाते हैं तो सुबह अपनी याददाश्त पर जोर डालें और सपने के बारे में सोचें जिससे वो आपको याद आ जाएगा, ताकि आप उस चीज़ के बारे में पढ़ कर आप उसके मतलब को समझ सकें। 

कुत्ता- अगर स सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे, मतलब कोई बुरा समाचार आने वाला है। वहीं अगर एक कुत्ता दिखाई दे तो इसका मतलब आपकी किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं।

बिल्ली- सपने में बिल्ली का दिखना का मतलब होता है कि आपकी किसी से लड़ाई हो सकती है।

शेर- सपने में शेर का दिखाई देना मतलब आपके रूके हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे और मुकदमों में जीत मिलेगी।
PunjabKesari, Lion, Tiger, शेर, बाघ
बछड़ा- सपने में बछड़ा का दिखना एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है आप आत्मनिर्भर है एवं आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

ऊंट- सपने में ऊंट का दिखना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर सपने में ऊंट चलता हुआ दिखाई दे तो कोई न कोई शारीरिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

गाय- अगर सपने में सफ़ेद गाय दिखे तो आपको शक्कर व चांदी के व्यापार में लाभ मिलता है। वहीं चितकबरी गाय दिखने पर ब्याज के व्यापार में लाभ होगा। अगर सपने में आप गाय का दूध निकलते हुए देखते है तो, इसका मतलब है कि संपत्ति व व्यापार में लाभ होगा।

काला नाग- सपने में काला नाग दिखना शुभ है, इसका मतलब है आप आर्थिक रूप से मज़बूत होंगें साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

सर्प(सांप)- वैसे कहा जाता है कि बहुत कम लोगों को सपने में सांप नज़र आते हैं। इसे देखकर डर जाते हैं। लेकिन बता दें इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। सांप या नाग देखना शुभ है। ये इस बात का संकेत देत है कि जीवन में सभी तरह की सुख समृद्धि आने वाली है। 
PunjabKesari, काला नाग, Black Snake

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!