RRB NTPC 5th Phase Admit Card: 5वें चरण की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Edited By Updated: 01 Mar, 2021 02:03 PM

download admit card of 5th stage exam

5वें फेज में परीक्षा 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 21 और 27 मार्च को आयोजित होनी है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण में 19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी कर रहा है।

एजुकेशन डेस्क: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी भर्ती के पांचवें चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट पर लॉग-इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

5वें फेज में परीक्षा 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 21 और 27 मार्च को आयोजित होनी है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण में 19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी कर रहा है। आरआरबी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम पांचवें फेज में नहीं आया है, उन्हें आगे के फेज में शामिल किया जाएगा। पांचवे चरण में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके दर्ज मोबाइल नंबर पर मैसेज व ईमेल पर मेल के द्वारा सूचना दे दी गई है। 

ऐसे डाउनलोड करकें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड कर लें। 

गौरतलब है कि, एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। एनटीपीसी के पहले चरण की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से लेकर 13 जनवरी 2021 तक आयोजित हुई थी। जिसमें 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद परीक्षा का दूसरा चरण 16 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक चला। परीक्षा में  27 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।  तीसरे चरण की एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 31 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक चली। जिसमें करीब 28 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा का चौथा फेज  15 फरवरी से जारी है और 3 मार्च तक चलेगा। इसमें करीब 15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!