कार में ABS लाइट जलना खतरे की चेतावनी, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी; जानें कारण और सुरक्षा उपाय

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 01:04 PM

an illuminated abs light in your car signals danger ignoring it could prove cos

Automobile Desk: आजकल कार सिर्फ यात्रा का साधन नहीं रह गई है, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी का एक उदाहरण बन गई है। नई कारों में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण फीचर है ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग...

Automobile Desk: आजकल कार सिर्फ यात्रा का साधन नहीं रह गई है, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी का एक उदाहरण बन गई है। नई कारों में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण फीचर है ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम। कई बार देखा जाता है कि ड्राइवर की डैशबोर्ड पर अचानक एक चेतावनी लाइट जल जाती है। ये लाइट कार के किसी सिस्टम में समस्या होने का संकेत देती है। ABS लाइट भी ऐसी ही चेतावनी है और इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

ABS क्या है?

ABS एक सुरक्षा फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर कार के पहियों के लॉक होने से रोकता है। अगर ब्रेक लगते ही पहिए लॉक हो जाएं, तो कार का नियंत्रण खोना आसान हो जाता है और स्किडिंग का खतरा बढ़ जाता है। ABS सिस्टम ड्राइवर को स्टीयरिंग पर बेहतर कंट्रोल देता है और हादसों की संभावना कम करता है। यह फीचर खासकर बरसात या फिसलती सड़क पर बहुत उपयोगी है।

ABS लाइट जलने का मतलब

अगर डैशबोर्ड पर ABS लाइट जलती है, तो इसका मतलब है कि सिस्टम में कोई खराबी है। इसका संकेत होता है कि एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम या तो बंद हो गया है या किसी सेंसर में दिक्कत है। कई लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन ये गंभीर चेतावनी है। इस समय अगर अचानक ब्रेक लगाया जाए, तो पहिए लॉक हो सकते हैं और नियंत्रण खोने का खतरा बढ़ जाता है।

ABS लाइट जलने के आम कारण

  • सेंसर खराब होना – कार के हर पहिए में सेंसर लगे होते हैं जो ब्रेकिंग सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। अगर ये ठीक से काम नहीं कर रहे, तो ABS फीचर काम नहीं करेगा।
  • ब्रेक फ्लूड की कमी – ब्रेक फ्लूड कम होने पर भी ABS लाइट जल सकती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खराबी – कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कोई समस्या होने पर भी लाइट जल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!