Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Jul, 2021 12:42 PM

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से एचपीएसएससी जेओए रिजल्ट 2021 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, hpsssb.hp.gov.in पर की गई है।
एजुकेशन डेस्क- हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से एचपीएसएससी जेओए रिजल्ट 2021 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, hpsssb.hp.gov.in पर की गई है। वे उम्मीदवार जिन्होंने HPSSSB JOAपरीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल 19024 उम्मीदवार हुए सफल
परीक्षा में कुल 19024 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब टाइपिंग स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। ये टेस्ट 14 जुलाई से 18 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। ये एग्जामिनेशन हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 1867 रिक्त पदों को भरने के लिए 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा टाइपिंग स्किल टेस्ट
उम्मीदवारों ध्यान दें कि टाइपिंग स्किल टेस्ट सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ सभी ओरिजनल क्वालिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स, इवैल्यूएनशन से संबंधित डॉक्यूमेंट के 15 मार्क्स, सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपियों का सेट, एक आईडी प्रूफ और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की कॉपी लानी होंगी।
ऐसे चेक करें परिणाम
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
एक नया पेज ओपन होगा यहां JOA (IT) (रेग्यूलर / कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर) पद के लिए लिखित ऑब्जेक्टिव टाइप की स्क्रीनिंग परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में अधिसूचना पर क्लिक करना होगा।
अब HPSSSB जेओए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम