बम बनाने का सामान और जिहादी लिटरेचर... UP से पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, रच रहा था खौफनाक साजिश!

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 10:13 PM

suspected isis terrorist arrested from up

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और उत्तर प्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और उत्तर प्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुशीनगर से की गई है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, रिजवान अहमद साल 2015 से ISIS से जुड़ा हुआ था और भारत में इस आतंकी संगठन के लिए रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था।

 छापेमारी में क्या मिला?
कार्रवाई के दौरान आतंकी के पास से बम बनाने का सामान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और जेहादी लिटरेचर बरामद किया गया है। फिलहाल इन सभी सामग्रियों की जांच की जा रही है।

पहले भी जा चुका है जेल
जांच एजेंसियों ने बताया कि रिजवान अहमद 2015 में आर्थर रोड जेल में आतंकी गतिविधियों के मामले में बंद रह चुका है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं और इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!