हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें कुछ दिलचस्प बातें

Edited By Updated: 14 Sep, 2018 01:13 PM

september 14 in 1949 today was the official language of hindi language

बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ। आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया।

नई दिल्ली: बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ। आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनो को को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन वह 14 सितंबर 1949 का दिन था, जब संविधान सभा ने ही भारत की राजभाषा घोषित हिंदी को किया। हिंदी का देश की राजभाषा घोषित किए जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाने का भी फैसला किया गया। वैसे पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      
     
1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया। 1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या। 1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया। 1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया। 1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।  1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की.
1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।  

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया। 2001 : ओसामा बिन लादेन को पकडऩे के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए। 2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया। 2007 : जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया। 2008 : रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत। 

हिंदी दिवस से जुड़ी दिलचस्प बातें

-43.63% लोग देश में हिन्दी भाषा बोलते हैं। 

-जबकि 2001 में यह आंकड़ा 41.3% था। तब 42 करोड़ लोग हिन्दी बोलते थे। 2011 में ये 52 करोड़ हो गए। हाल ही में जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 

-2011 के बीच हिन्दी बोलने वाले 10 करोड़ बढ़ गए। यानी हिन्दी देश की सबसे तेजी से बढ़ती भाषा है। 

-2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी। जो 

-2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!