Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 May, 2026 03:57 PM

Aarti Khetarpal Cannes : हाल ही फ्रांस में चल रहे कान फेस्टिवल में हर कोई अपना फैशन दिखा रहा है। बड़ी-बड़ी हस्तियां इस मंच पर आकर अपना जलवा दिखाती हैं। इस बार भी बॉलीवुड के सितारे इस मंच पर खूब रंग जमा रहे हैं लेकिन इसी बीच एक लुक ऐसा सामने आया है, जो...
Aarti Khetarpal Cannes : हाल ही फ्रांस में चल रहे कान फेस्टिवल में हर कोई अपना फैशन दिखा रहा है। बड़ी-बड़ी हस्तियां इस मंच पर आकर अपना जलवा दिखाती हैं। इस बार भी बॉलीवुड के सितारे इस मंच पर खूब रंग जमा रहे हैं लेकिन इसी बीच एक लुक ऐसा सामने आया है, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वृंदावन की बेटी आरती खेतरपाल ने कान फेस्टिवल में सनातन संस्कृति और कृष्ण भक्ति बहुत ही खास तरीके से पेश किया है।
गले में तुलसी और हाथ में माला लेकर आरती खेतरपाल जैसे ही रेड कारपेट पे पहुंची, हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।
पहना वृंदावन थीम वाला लेहंगा
आपको बता दें कि आरती खेतरपाल के लेहंगा बेहद ही खास था। उन्होंने खास तौर पर वृंदावन थीम पर अपने लहंगे को तैयार करवाया।

आरती का यह लेहंगा प्रसिद्ध डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा द्वारा तैयार किया गया था। इन फोटोज में आप देख सकते हैं उनके लहंगे में वृंदावन के मंदिर, कुंज, हरियाली और कृष्ण भक्ति से जुड़े दृश्य बेहद कलात्मक ढंग से उकेरे गए थे।

तुलसी माला पहनकर लूटी लाइमलाइट
फ़िलहाल आरती खेतरपाल के लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इवेंट में उनका लुक सबसे हटके और सबसे ज्यादा खास था। वो रेड कारपेट पर हाथ में तुलसी माला और गीता लेकर पहुंची। जहां एक तरफ बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अपने फैशन को दिखाने में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी तरफ आरती खेतरपाल ने यह साबित कर दिया कि वे सच्ची सनातनी हैं। चाहे फिर वो अपना देश हो या विदेश आरती ने कृष्ण भक्ति को हमेशा सबसे आगे रखा।

सोशल मीडिया पर फोटो डालने के बाद ही लोग उनकी तारीफें करते हुए थक नहीं रहे।
पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता की मौजूदगी लगातार मजबूत होती जा रही है। कान्स में आरती खेतरपाल का यह रूप उसी बदलती पहचान की मिसाल माना जा रहा है। इस मंच पर आकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि परम्परा और संस्कृति को बरकरार रखते हुए भी फैशन किया जा सकता है।
