प्यार या नाटक ? तलाक की खबरों के बीच Ex-wife Akansha Chamola से मिलने शो में पहुंचे Gaurav Khanna, बोलें- बैंड बजा दी तूने

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 01:22 PM

akansha chamola and gaurav khanna divorce

Akansha Chamola and Gaurav Khanna Divorce : टीवी के लोकप्रिय अभनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों  रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का हिस्सा हैं, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं

Akansha Chamola and Gaurav Khanna Divorce : टीवी के लोकप्रिय अभनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों  रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का हिस्सा हैं, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले आकांक्षा ने शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का रिश्ता अब तलाक की ओर बढ़ा रहा है। 

Akansha Chamola and Gaurav Khanna  Divorce

इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। प्रोमो में गौरव खन्ना विजिटर के रूप में शो में एंट्री करते नजर आ रहे हैं, जिससे दोनों की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

‘Lock-up' में गौरव की एंट्री से सोशल मीडिया पर मचा बवाल 
टीवी इंडस्ट्री के एक्टर गौरव खन्ना ने रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में विजिटर के रूप में एंट्री कर ली है। शो के प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि जैसे ही गौरव अंदर आता है तो आकांक्षा उन्हें देखकर काफी इमोशनल हो जाती हैं। तलाक की खबरों के बीच प्यार बार दोनों को साथ में देखा गया।  गौरव की एंट्री इस वजह से काफी सुर्खियों में हैं क्योंकि इस शो के पहले दिन ही आकांक्षा ने गौरव खन्ना से तलाक का फैसला लिया था। दोनों के रिश्ते की दूर अब टूटने को है। ऐसे में अब लोग इस बात को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि दोनों की जब मुलाकात होगी तो क्या होगा। 

Akansha Chamola and Gaurav Khanna  Divorce

गौरव को देखते ही रो पड़ी आकांक्षा
लॉकअप सीजन 2 के नए प्रोमो में फराह खान सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हुए नजर आती हैं कि अब विजिटिंग आवर्स की शुरुआत हो चुकी है।  जेल के अंदर मौजूद सभी प्रतिभागी यह जानने के लिए उत्साहित हो जाते हैं कि उनसे मिलने आने वाला पहला मेहमान कौन होगा। फराह ऐलान करती हैं कि आज शो में पहला विजिटर सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने आने वाला है।

जैसे ही गौरव खन्ना की एंट्री होती है, वहां मौजूद सभी लोग काफी हैरान हो जाते हैं। गौरव को देखते ही आकांक्षा अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाती और रोने लग जाती हैं। इसी के साथ गौरव बहुत ही मजाकिया अंदाज में कहते हैं- बैंड बजा दी तूने।
Akansha Chamola and Gaurav Khanna  Divorce

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!