आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ बनी चर्चा का केंद्र, महिला स्पाई थ्रिलर पर टिकी नजरें

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 05:51 PM

alia bhatt alpha becomes the talk of the town

यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज़ से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज़ से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर यह फिल्म सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक चर्चा का केंद्र बन गई है। इसे YRF स्पाई यूनिवर्स का अब तक का सबसे साहसी और अलग प्रयोग माना जा रहा है।

पहली महिला-केंद्रित स्पाई थ्रिलर
‘ऐल्फा’ को YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान स्पाई एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। टीज़र रिलीज़ के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बहस दोनों बढ़ गई हैं। जहां कुछ लोग इसे बॉलीवुड के लिए सकारात्मक बदलाव मान रहे हैं, वहीं कुछ इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

आलिया भट्ट और शर्वरी का दमदार अवतार
फिल्म में आलिया भट्ट एक खतरनाक असैसिन के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो उनके करियर के लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। वहीं शर्वरी भी इस हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टीज़र में दोनों का एक्शन अवतार दर्शकों को काफी प्रभावित कर चुका है।

YRF स्पाई यूनिवर्स का नया अध्याय
अब तक इस स्पाई यूनिवर्स में टाइगर, पठान और कबीर जैसे पुरुष किरदारों का दबदबा रहा है। ‘ऐल्फा’ इस फ्रेंचाइज़ी को नए नजरिए और महिला केंद्रित कहानी के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश है। यह फिल्म इस यूनिवर्स के विस्तार का एक महत्वपूर्ण अध्याय मानी जा रही है।

3 जुलाई को होगा असली फैसला
फिल्म के प्रति बनी जबरदस्त चर्चा के बीच अब सभी की निगाहें इसकी रिलीज़ पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ‘ऐल्फा’ सफल होती है, तो यह बॉलीवुड में महिला-प्रधान एक्शन फिल्मों के लिए नए रास्ते खोल सकती है। फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!