‘ऐल्फा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, निडर एक्शन अवतार में दिखीं आलिया भट्ट और शारवरी वाघ

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 02:34 PM

trailer of alia bhatt and sharvari wagh alpha released

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर ‘ऐल्फा’ का ट्रेलर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर ‘ऐल्फा’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शारवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ट्रेलर दो साहसी और खतरनाक लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को सामने लाता है, जिसे हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और रोमांचक घटनाओं के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। फिल्म खुद को एक बड़े पैमाने की पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में स्थापित करती दिखाई देती है।

बॉबी देओल बने निर्दयी मेंटर, आलिया से होगी टक्कर
ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी प्रभावशाली झलक देखने को मिलती है। वह आलिया भट्ट के किरदार के निर्दयी मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी के अनुसार आलिया एक ऐसी प्रशिक्षित असैसिन बनी हैं, जिसे बचपन से ही खतरनाक मिशनों के लिए तैयार किया गया है। आगे चलकर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि उसे अपने ही मेंटर के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ता है। वहीं, अनिल कपूर की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी ‘ऐल्फा प्रोग्राम’ से होने का संकेत मिलता है।

शारवरी का किरदार रहस्य में, कहानी में होगा बड़ा ट्विस्ट
फिल्म में शारवरी के किरदार को फिलहाल पूरी तरह से रहस्य में रखा गया है। निर्माताओं ने जानबूझकर उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे। हालांकि ट्रेलर से संकेत मिलता है कि वह बॉबी देओल के खतरनाक मिशन को रोकने के लिए आलिया भट्ट का साथ देती नजर आएंगी। माना जा रहा है कि उनकी भूमिका कहानी के सबसे अहम मोड़ों में से एक साबित होगी।

दमदार बैकग्राउंड स्कोर और रिलीज डेट
‘ऐल्फा’ के स्टाइलिश और आकर्षक विजुअल्स को इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर और भी प्रभावशाली बनाता है। ट्रेलर में दुनिया के लोकप्रिय डीजे ह्यूगल के वैश्विक चार्टबस्टर ट्रैक ‘जमैकन बाम बाम’ का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे ट्रेलर में जबरदस्त ऊर्जा भरता है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से रिलीज होगी और दर्शकों को भरपूर एक्शन व मनोरंजन का अनुभव देने का दावा करती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!