Edited By Prachi Sharma,Updated: 29 Jun, 2026 05:33 PM

Amaal Mallik on Ketan Murder Case : जब से केतन और सिया की घटना हुई है, तब से ही आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी केतन अग्रवाल की मौत पर अपनी टिप्पणी देता रहता है और अब हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने इस घटना के ऊपर अपनी राय रखी है।
Amaal Mallik on Ketan Murder Case : जब से केतन और सिया की घटना हुई है, तब से ही आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी केतन अग्रवाल की मौत पर अपनी टिप्पणी देता रहता है और अब हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने इस घटना के ऊपर अपनी राय रखी है। आमिल मालिक ने कहा यदि इतनी ही दिक्कत थी तो मना कर देते, किसी की जान नहीं लेनी चाहिए।
आत्मनिर्भर महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोक नहीं सकता...
अमाल मालिक ने खासतौर पर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी और कहा कि-उसे मारने की योजना बनाने और अंजाम देने में उसने जितनी मेहनत की, वह हैरान कर देने वाली है। अगर उसी का थोड़ा-सा हिस्सा भी वो यह कहने में लगा देती कि , "मेरा दिल किसी और के लिए धड़कता है और मैं किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करती हूं," तो शायद बात यहीं खत्म हो सकती थी। यदि सामने वाला व्यक्ति बात नहीं समझता तो वह अपने परिवार को बता सकती थी और उनकी मदद ले सकती थी।
दुनिया में कोई भी किसी पढ़ी-लिखी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोक नहीं सकता।
भारत के कानून महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए काफी मजबूत हैं लेकिन उनका दुरूपयोग कर व्यवस्था के साथ खिलवाड़ क्यों किया जाए ?
कोई कमजोर इंसान ही किसी दूसरे व्यक्ति के खिलाफ साजिष रच सकता है। यह सोचकर बहुत हैरानी होती है कि वे दोनों यह मान बैठे कि किसी का बच्चा उसके पिता से छीनने के बाद भी वे ख़ुशी-ख़ुशी अपना जीवन जी पाएंगे। एक ज़िंदगी खत्म हो गई। कई परिवार बिखर गए। राक्षस हैं वो लोग ...
अमाल मालिक ने दिया महिलाओं का साथ
अमाल ने लिखा- प्रिय महिलाओं ! यह सच है कि हमेशा से ही महिलाओं को ही पुरुष की वजह से बहुत कुछ सहना पड़ा है। मुझे इसका दुःख है और पुरुषों के प्रति आपके सामूहिक गुस्से का मैं समर्थन करता हूँ। अपने लिए लड़ना और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना जरूर है।
लेकिन कृपया अपना गुस्सा सिर्फ़ उन लोगों तक सीमित रखें जो वास्तव में गलत हैं—जो आपको दबाने की कोशिश करते हैं, आपको नियंत्रित करना चाहते हैं, आपके साथ घरेलू हिंसा करते हैं, या यह तय करना चाहते हैं कि आपको कैसे दिखना चाहिए और क्या पहनना चाहिए।

क्या सच्चा प्यार सिर्फ मालदीव जैसे द्वीप पर जाकर ही अलग महसूस होता है ?
इस व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।
उसकी मुस्कान और उसकी आँखों को देखिए... वह बेहद सच्चे और नेक इंसान लग रहे थे।