बॉलीवुड हसीना Ananya Raj का हुआ निधन, एक महीने तक परिवार ने छुपा कर रखा मौत का राज, अब सामने आया सच

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 04:19 PM

ananya raj passed away

Ananya Raj Passed Away : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। अनन्या के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। किसी के लिए भी यकीन करना...

Ananya Raj Passed Away : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। अनन्या के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है कि इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 

1 महीने बाद परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 
एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके परिवार ने पोस्ट कर के उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि- यह अनन्या का परिवार है। बेहद दुःख के साथ हमे बताना पड़ रहा है कि अनन्या का 15 जुलाई की देर रात निधन हो गया। उन्होंने नींद में ही शांति से अंतिम सांस ली। एक साल से अधिक समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं। इन परेशानियों से उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। 

वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और उन्होंने जिंदगी को रानी की तरफ जिया। बच्चा, तुम्हारी कमी हमेशा खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं। इस मुश्किल समय में हम उनकी निजति और शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। 

 बॉलीवुड फिल्मों में आ चुकी हैं नजर 
अनन्या राज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा बनीं, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान मिली। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालिया पोस्ट भी परिवार की तरफ से ही शेयर की गई है। 

कम उम्र में ही शुरू किया करियर 
आपको बता दें की बहुत कम उम्र से ही उन्होंने अपना करियर शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्हें 2016 में फिल्म 7 ऑवर्स टू गो में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने द फाइनल एग्जिट में भी काम किया है। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। 

15 जुलाई को हुआ निधन 
15 जुलाई का उनका निधन हो गया था और 15 अगस्त को उनके परिवार ने इस बात की जानकारी पूरी दुनिया के साथ शेयर की।  22 अक्टूबर 1998 में उनका जन्म हुआ और अपने जन्मदिन से 2 महीने पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!