राम चरण और सुकुमार की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, शुरू हुई फिल्म RC17 की शूटिंग की तैयारी

Edited By Updated: 01 Nov, 2026 12:11 PM

the duo of ram charan and sukumar is set to create a splash once again

​​​​​​​साउथ सिनेमा के मेगा पावर स्टार राम चरण और मशहूर निर्देशक सुकुमार एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं। ‘रंगस्थलम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली इस सुपरहिट जोड़ी के नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सिनेमा के मेगा पावर स्टार राम चरण और मशहूर निर्देशक सुकुमार एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं। ‘रंगस्थलम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली इस सुपरहिट जोड़ी के नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनने वाली इस पैन-इंडिया फिल्म का अस्थायी नाम RC17 रखा गया है। मेकर्स ने पारंपरिक पूजा समारोह के साथ फिल्म का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया है। राम चरण और सुकुमार का यह प्रोजेक्ट दोनों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। सुकुमार की ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में शानदार सफलता हासिल की है, वहीं राम चरण भी एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के जरिए ग्लोबल पहचान बना चुके हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ आना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

इससे पहले राम चरण और सुकुमार की जोड़ी ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगस्थलम’ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब एक बार फिर दोनों के साथ आने से फैंस को एक दमदार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है।

फिल्म के पूजा समारोह के साथ ही इसके प्री-प्रोडक्शन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, “सभी की निगाहें @RC17Offl पर हैं।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राम चरण और सुकुमार की यह जोड़ी एक बार फिर ‘रंगस्थलम’ जैसा जादू बड़े पर्दे पर दोहरा पाती है या नहीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!