इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई अर्चना पूरन सिंह, इलाज भी है असंभव; मां-बेटे की आंखों से छलके आंसू

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 01:24 PM

archana puran singh has been diagnosed with this rate disease crps

अर्चना पूरन सिंह साल 2025 में शूटिंग के दौरान कलाई टूटने के बाद एक दुर्लभ और लाइलाज बीमारी CRPS से जूझ रही हैं। इस बीमारी में तेज दर्द और हाथ की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। इसके बावजूद अर्चना ने इलाज जारी रखते हुए फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग...

बाॅलीवुड डेस्क : अर्चना पूरन सिंह हमेशा अपने हंसमुख अंदाज और मुस्कुराते चेहरे के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इन दिनों वह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। साल 2025 में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कलाई में गंभीर चोट लग गई थी। यह चोट देखने में सामान्य लग रही थी, लेकिन आगे चलकर यह एक दुर्लभ बीमारी का कारण बन गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अर्चना को CRPS (Complex Regional Pain Syndrome) हो गया है, जो एक गंभीर और लाइलाज बीमारी मानी जाती है।

शूटिंग के दौरान लगी थी चोट

यह समस्या उस समय शुरू हुई जब अर्चना एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। रात के शूट के दौरान वह गिर गईं, जिससे उनकी कलाई टूट गई। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई, लेकिन दर्द कम होने के बजाय और बढ़ता चला गया। कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद पता चला कि यह सामान्य दर्द नहीं, बल्कि CRPS है, जो अक्सर किसी चोट के बाद हो जाता है।

क्या है CRPS बीमारी

CRPS एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें चोट के बाद दर्द असामान्य रूप से बढ़ जाता है। इस स्थिति में प्रभावित हिस्से में तेज दर्द, सूजन, रंग में बदलाव और हिलाने-डुलाने में परेशानी हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, इस बीमारी का पूरी तरह इलाज संभव नहीं है और हाथ पहले जैसा सामान्य नहीं हो पाता।

दर्द के बावजूद काम करती रहीं अर्चना

इस गंभीर बीमारी के बावजूद अर्चना पूरन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दवाइयों के साथ-साथ फिजियोथेरेपी ली और इस मुश्किल दौर में भी 3 फिल्मों और एक वेब सीरीज की शूटिंग पूरी की। उनका यह जज्बा फैंस के लिए प्रेरणा बन गया है।

बेटे आयुष्मान ने साझा किया दर्द

अर्चना अपने परिवार के साथ व्लॉग बनाती हैं, जिसमें उनकी दिनचर्या और निजी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। एक ऐसे ही व्लॉग में उनके बेटे आयुष्मान ने मां की बीमारी के बारे में भावुक होकर बात की। उन्होंने कहा कि यह साल उनकी मां के लिए बेहद मुश्किल रहा और उनका हाथ अब कभी पहले जैसा नहीं हो पाएगा। यह कहते हुए वह भावुक हो गए।

भावुक हुआ पूरा परिवार

बेटे की बातें सुनकर अर्चना भी खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वीडियो में पूरा परिवार भावुक नजर आया। फिलहाल अर्चना अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान साझा किए गए वीडियो में उनके परिवार का प्यार और सपोर्ट साफ झलकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!