‘भूत बंगला’ टीज़र ने थिएटर में मचाया धमाल, Akshay की कमबैक फिल्म पर फैमिली ऑडियंस हुई फिदा

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 05:17 PM

bhool bangla teaser audience reaction akshay kumar comeback film

बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीज़र जैसे ही थिएटर में दिखाया गया, दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। Akshay Kumar की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीज़र जैसे ही थिएटर में दिखाया गया, दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। Akshay Kumar की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है, और अब टीज़र ने उस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। थिएटर में एंट्री करते ही दर्शक फिल्म के पोस्टर्स और सेटअप के साथ सेल्फी लेते नजर आए। खासकर बच्चे और परिवार इस हॉरर-कॉमेडी के अनोखे अनुभव को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

हंसी और हल्के डर का अनोखा कॉम्बिनेशन
टीज़र में दिखाए गए कॉमेडी और हॉरर के मिक्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। कई जगहों पर लोग जोर-जोर से हंसते दिखे, तो कुछ सीन्स पर हल्की-सी सिहरन भी महसूस की गई। Akshay Kumar की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म का ट्रीटमेंट दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है, जिससे यह फिल्म अभी से ही फैमिली ऑडियंस की फेवरेट बनती दिख रही है।

अक्षय-प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी
यह फिल्म एक बार फिर Akshay Kumar और डायरेक्टर Priyadarshan की हिट जोड़ी को साथ लाती है। दोनों ने पहले भी कई कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं। इसी वजह से ‘भूत बंगला’ को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं कि यह फिल्म भी दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देगी।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म में Akshay Kumar के साथ Wamiqa Gabbi, Paresh Rawal, Tabu और Rajpal Yadav जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को Balaji Motion Pictures और अन्य प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!