Edited By Manisha,Updated: 23 Apr, 2026 11:14 AM

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह सुर्खियों में बनी हुई है और अब हनुमान जयंती के खास मौके पर इसका टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाई गई है, जिसे पहले कभी इस अंदाज में नहीं देखा गया।
समीरा रेड्डी का निडर कमबैक
फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं समीरा रेड्डी ने अपने किरदार और फिल्म के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैंने फिल्मों में वापसी सिर्फ सुरक्षित भूमिकाएं निभाने के लिए नहीं की है, और ‘आखिरी सवाल’ बिल्कुल भी आसान फिल्म नहीं है। RSS को लेकर मेरी समझ पहले सीमित थी, लेकिन जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी तो महसूस हुआ कि कई बातें वैसी नहीं हैं जैसी दिखती हैं। यह फिल्म आपको सुकून नहीं देती, बल्कि आपके विश्वासों को चुनौती देती है और आपको सोचने पर मजबूर करती है। मैं चाहती थी कि मेरा कमबैक निडर हो और यह फिल्म उसी सोच को दर्शाती है।”
फिल्म की टीम और रिलीज डेट
आखिरी सवाल का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं। पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।