Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jun, 2026 06:55 PM

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिंदू ने 60 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी और वो अपने समय की सबसे मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। बिंदू ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, इसी के साथ वो बड़े-बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर...
एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिंदू ने 60 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी और वो अपने समय की सबसे मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। बिंदू ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, इसी के साथ वो बड़े-बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें शेयर की हैं, जो शायद ही किसी को पता होंगी। उन्होंने अपनी एक्टिंग की करियर से जुड़ा एक किस्सा शेयर की कैसी उनकी वजह से 2 घंटे तक शूट रुका रहा था।
बिकिनी पहनने की मांग पर जताई आपत्ति
जोशीला फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा याद करते हुए बिंदू ने बताया कि वर्ष 1973 में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। इस फिल्म में देव आनंद, हेमा मालिनी, राखी गुलजार जैसे और भी बड़े स्टार्स ने काम किया था। इसी के साथ अचानक उन्हें कहा गया कि एक शॉट के लिए आपको बिकनी पहननी पड़ेगी। यह सुनने के बाद वो काफी हैरान रह गईं क्योंकि उनको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने तुरंत शूटिंग रोक दी क्योंकि मैं बिकनी पहनने के लिए बिल्कुल भी कम्फर्टेबल नहीं थी। इस फिल्म की शूटिंग यश चोपड़ा कर रहे थे, तब मैंने उनसे कहा कि 'प्लीज़... आपने मुझे इसके बारे में पहले कभी नहीं बताया।

यश चोपड़ा ने मेरा साथ
इसके बाद यश जी ने मुझे दिलासा देते हुए कहा कि तुम टेंशन मत लो, हम सब संभाल लेंगे। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि मेरा शूट जितना हो सके पानी के अंदर ही करेंगे और सिर्फ साइड और बैक के शॉट्स लेंगे। इस बात के लिए मुझे बहुत शर्म आई की लोग मेरे बारे में क्या सोच रहे होंगे लेकिन यश जी ने मेरा बहुत साथ दिया।
इस शॉट के बाद मुझे बहुत अजीब लग रहा था तो मैंने कैमरा मैन से पुछा कुछ अश्लील तो नहीं लगा रहा न, तब उन्होंने मुझे दिलासा देते हुए कहा कि, घबराओ मत तुम बहुत अच्छी लग रही हो।