Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 May, 2026 03:13 PM

Cockroach Janta Party: Gen Z का नया अड्डा कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा के रख दी। सोशल मीडिया की दुनिया में अब एक नई पार्टी की एंट्री हुई है, जिसे आम से लेकर बड़े-बड़े सितारें भी इसके समर्थन में उतरे हैं। इस पार्टी को लीड करने के...
Cockroach Janta Party: Gen Z का नया अड्डा कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा के रख दी। सोशल मीडिया की दुनिया में अब एक नई पार्टी की एंट्री हुई है, जिसे आम से लेकर बड़े-बड़े सितारें भी इसके समर्थन में उतरे हैं। इस पार्टी को लीड करने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं बल्कि एक Gen Z ही है। मीम से शुरू हुआ ये पेज अब आसमानों को छू रहा है। आम जनता के साथ बड़े-बड़े सितारें भी इस पार्टी के सपोर्ट में उतरे हैं, तो चलिए जानते हैं किन सेलिब्रिटीज ने इस पेज को फॉलो किया हुआ है।
इन सितारों ने किया फॉलो
आपको बता दें कि फॉलो लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का आया है। इसके अलावा एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां भी इस पार्टी के समर्थन में उतरी हैं और इस पेज को फॉलो किया है। सेलेब्रिटीस के अलावा यूटूबेर पूरव झा, उर्फी जावेद, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा भी इस पेज को फॉलो कर रहे हैं।
कैसे हुई इस पेज की शुरुआत ?
इस पार्टी के शुरुआत का सफर काफी रोमांचक था। हाल ही में कोर्ट ने कुछ बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा था। इसी बात का बड़ा मुद्दा बनाकर अभिजीत डिपके ने एक पार्टी बनाई जिसका नाम रखा ‘कॉकरोच जनता पार्टी। 2-3 दिनों में ही इस पेज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस पेज के लगभग 12.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इतना ही नहीं हर एक घंटे बाद इनके फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं।

Cockroach Janta Party एक Nuclear पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत डिपके ने बताया कि यह पार्टी एक Nuclear पार्टी है और ये हमेशा लोगों के हित में काम करेगी।