मशहूर Pet Content Creator सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन, फंदे से लटका मिला शव

Edited By Updated: 31 May, 2026 06:52 PM

content creator sayoni chakraborty

Content Creator Sayoni Chakraborty : सोशल मीडिया से एक बहुत ही बड़ी दुखद खबर सामने आई है। गाँव की सादगी और प्रकृति से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रिय हुई 23 वर्षीय कंटेट क्रिएटर सायनी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उनका अचानक से यूँ चले जाने से सोशल मीडिया...

Content Creator Sayoni Chakraborty : सोशल मीडिया से एक बहुत ही बड़ी दुखद खबर सामने आई है। गाँव की सादगी और प्रकृति से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रिय हुई 23 वर्षीय कंटेट क्रिएटर सायनी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उनका अचानक से यूँ चले जाने से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
 
पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं Sayoni Chakraborty 

सायनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। अपने कंटेंट के जरिए उन्होंने तेजी से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। उनकी वीडियो में गाँव की जिंदगी की झलक, प्राकृतिक माहौल और जानवरों के प्रति गहरा लगाव साफ़ दिखाई देता है। इस अनोखी शैली के कारण कम समय में ही उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली थी। 

अभी तक नहीं पता चली मौत की वजह 
रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक सायनी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ था। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई वो मौके पर उनके घर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। देखने में तो ये आत्महत्या लग रहा है लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई। सारी बातों को ध्यान में रखते हुआ जांच अभी भी जारी है। 

जारी है पुलिस की पड़ताल 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिनसुराह इमामपाड़ा अस्पताल भेज दिया गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सायनी हमेशा से ही अपने कंटेंट के जरिए लोगों के चेहरों पर ख़ुशी और मुस्कान लाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी हर एक वीडियो में सादगी और सकारात्मक सोच की झलक दिखती थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!