मशहूर म्यूजिक कंपोजर Pyarelal Sharma के घर पसरा मातम, 78 की उम्र में उनकी पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 01:19 PM

pyarelal sharma wife

Pyarelal Sharma Wife Passes Away : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदस्य प्यारेलाल शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 12 जुलाई 2026 को 78 वर्ष की आयु में निधन हो...

Pyarelal Sharma Wife Passes Away : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदस्य प्यारेलाल शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 12 जुलाई 2026 को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह आने करीबियों और चाहने वालों के बीच अम्मा के नाम से जानी जाती थीं। 

फ़िलहाल उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। उनके जाने की खबर से संगीत जगत में शोक का माहौल है और कई लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक, सुनील प्यारेलाल शर्मा का अंतिम संस्कार 13 जुलाई 2026 को मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट में  जाएगा। इस संबंध में परिवार की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की गई है। 

Pyarelal Sharma Wife

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
आज सोमवार के दिन सुबह 11:30 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया है। इस दौरान संगीत जगत के बड़े-बड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

कौन थीं लक्ष्मीकांत की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा ?
सुनीला प्यारेलाल शर्मा भारतीय संगीत जगत से जुडी एक सम्मानित शख्सियत थीं। हालांकि उन्होंने पेशेवर गायिका के रूप में काम नहीं किया लेकिन अपने पति और दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा के हर सफर में वह उनकी मजबूत साथी बनकर खड़ी रही। पिछले कुछ वर्षों में वह कई संगीत आधारित टीवी कार्यक्रमों में भी उनके साथ नजर आईं।

Pyarelal Sharma Wife
 
सुनीला ने इंडियन आइडल 13 के लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल स्पेशल एपिसोड में प्यारेलाल शर्मा के साथ विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की थी। इसके अलावा वह 
 'सा रे गा मा पा' और 'सुपरस्टार सिंगर' जैसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी थीं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!