Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jun, 2026 02:28 PM

Deepika Padukone And Ranveer Singh : बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह अपने आने वाले दूसरे बच्चे को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों के कुछ समय पहले ही अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। इसी बीच दोनों की कुछ ऐसी फोटोज सोशल...
Deepika Padukone And Ranveer Singh : बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह अपने आने वाले दूसरे बच्चे को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों के कुछ समय पहले ही अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। इसी बीच दोनों की कुछ ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिन्हे देखकर हर कोई खूब प्यार लुटा रहा है। इसी के साथ उन्होंने बांद्रा में अपना नया घर भी लिया है, तस्वीरों में उसके बारे में भी काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए देखते हैं वायरल फोटोज-
वाइट शर्ट पहनकर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
कुछ दिनों ही पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के फैंस को खुशखबरी दी थी, तब से दोनों काफी चर्चाओं में आ गए हैं। प्रेगनेंसी के बीच दीपिका पादुकोण की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो वाइट शर्ट पहनकर पहली बार बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं।
दीपिका की इन तस्वीरों के साथ फैंस उनके आने वाले सेकंड बेबी के लिए काफी उत्सुक हैं। आपको बता दें कि इन तस्वीरों में दीपिका अपनी पति के साथ अपने नए घर की बालकनी में खड़ी हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं।

2018 को हुई थी शादी
आपको बता दें कि दोनों 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों में इटली में एक इंटिमेट वेडिंग की थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दुसरे को डेट किया।
8 सितंबर 2024 को दिया था बेटी को जन्म
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को एचएन रिलायंस अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा है।