Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jun, 2026 03:55 PM

Nitanshi Goel : लापता लेडीज में फूल का किरदार निभाने के बाद नीतांशी गोयल घर-घर में मशहूर हो गईं। 19 साल की उम्र में नीतांशी ने इतना नाम कमाया की आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने मेहनत के बलबूते पर उन्होंने छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री में...
Nitanshi Goel : लापता लेडीज में फूल का किरदार निभाने के बाद नीतांशी गोयल घर-घर में मशहूर हो गईं। 19 साल की उम्र में नीतांशी ने इतना नाम कमाया की आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने मेहनत के बलबूते पर उन्होंने छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। चाइल्ड मॉडल से नीतांशी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और आज बॉलीवुड में हर जगह उनकी खास पहचान है।
12 जून 2007 को हुआ था जन्म
आपको बता दें कि 12 जून 2007 को नीतांशी के जन्म हुआ हुआ और बचपन से ही उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। आमतौर एक्ट्रेस बनने के लिए खुद व्यक्ति को बहुत कुछ त्यागना पड़ता है लेकिन नीतांशी के मामले में कुछ अलग था। उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके परिवार को भी बहुत कुछ त्यागा है।
एक इंटरव्यू में नीतांशी ने बताया कि मेरे करियर के लिए मेरे माता-पिता नोएडा को छोड़ कर मुंबई शिफ्ट हो गए थे। नीतांशी के पापा ने चलता हुआ बिजनेस छोड़कर वो मुंबई आ गए और इतना ही नहीं उनकी माँ ने तो अपनी बेटी के लिए सरकारी नौकरी तक छोड़ दी।

5 साल की उम्र में कर दी करियर की शुरुआत
जिस उम्र में बच्चे खेलना-कूदना शुरू करते हैं, उस उम्र में नीतांशी ने करियर की शुरुआत की थी। 5 साल की उम्र में ही नीतांशी ने चाइल्ड मॉडल के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया। इसके बाद नीतांशी ने वर्ष 2015 में मिस पैंटालून्स जूनियर फैशन आइकॉन का खिताब जीत कर माँ-बाप का नाम रौशन किया।
टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो उन्होंने इश्कबाज सीरियल से अपना पहला कदम रखा, इस दौरान उनकी उम्र महज 9 साल की थी। इसके बाद नीतांशी नागार्जुन-एक योद्धा, थपकी प्यार की, कर्मफल दाता शनि, पेशवा बाजीराव और डायन जैसे सीरियल में नजर आईं।

लापता लेडीज से Nitanshi Goel की बदली रातों-रात किस्मत
उनकी किस्मत में सबसे मोड़ तब आया जब उन्होंने लापता लेडीज में फूल का रोल निभाया। इस मूवी में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपने शानदार अभिनय के लिए नितांशी गोयल को खूब सराहना मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू का सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस की श्रेणी में भी नामांकित किया गया था।