Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jun, 2026 01:02 PM

Rekha : बॉलीवुड ने जब भी बात सबसे बेस्ट एक्ट्रेस की होती है तो आज भी रेखा का नाम सबसे पहले आता है। रेखा ने अपने समय में बड़े पर्दे पर ऐसा रंग जमाया कि आज तक हर कोई उनके तारीफ के कसीदे पढता है। चाहे आज रेखा बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो अपनों किसी न...
Rekha : बॉलीवुड ने जब भी बात सबसे बेस्ट एक्ट्रेस की होती है तो आज भी रेखा का नाम सबसे पहले आता है। रेखा ने अपने समय में बड़े पर्दे पर ऐसा रंग जमाया कि आज तक हर कोई उनके तारीफ के कसीदे पढता है। चाहे आज रेखा बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो अपनों किसी न किसी बात को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। रेखा के एक्ट्रेस बनाने की कहानी आसान नहीं है, वो अपनी मर्जी से नहीं बल्कि मजबूरीयों की वजह से हीरोइन बनी थीं।
फिल्मों में कैसे रखा रेखा ने कदम
एक बार इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अपने किस तरह फ़िल्मी दुनियां में अपना पैर रखा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। अपनी पर्सनल लाइफ की मजबूरियों की वजह से उन्हें ये फैसला लेना पड़ा। इसी के साथ रेखा ने बताया कि जब मैं 14-15 साल की थी, तब से ही उन्हें काम करना पड़ा। ऐसा इस वजह से क्योंकि जब उनके पिता ने रेखा की मां से शादी की थी तब पहली पत्नी को तलाक दिए बना ही उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली।

इस वजह से रेखा को हमेशा को हमेशा नाजायज संतान कहा गया। रेखा ने बताया कि उन्हें कभी भी अपने पिता का प्यार नहीं मिला और न ही पता है की पिता का प्यार कैसा होता है। इसके बाद रेखा के पिता ने किसी और शादी कर ली और यह सब देखकर रेखा की माँ काफी टूट गईं। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से उन्होंने बचपन में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। इस वजह से उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद कहा- , 'मैं अपनी मर्जी से नहीं बल्कि किस्मत की मार खाकर फिल्मों में आई हूं।

तेलुगु फिल्म से शुरू हुआ रेखा का करियर
बचपन में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रेखा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद 1970 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।