Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Apr, 2026 04:23 PM

Mumbai : भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए Ranveer Singh स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज' Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर ने रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स...
Mumbai : भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए Ranveer Singh स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज' Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर ने रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹900 करोड़ (Net) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।
14वें दिन की कमाई- सुस्त रफ्तार में भी जबरदस्त पकड़
शुरुआती हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद, दूसरे हफ्ते के Weekdays में फिल्म की कमाई में करीब 27% की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद, फिल्म की पकड़ इतनी मजबूत है कि इसने 14वें दिन भी दोहरे अंकों में कमाई जारी रखी।
बॉक्स ऑफिस आंकड़े 14 दिन:
14वें दिन की भारतीय कमाई (Net)- ₹20.10 करोड़
कुल भारतीय कलेक्शन (Net)- ₹920.02 करोड़
कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन- ₹1,101.47 करोड़
कुल विदेशी कमाई (Gross) -₹365.00 करोड़
कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- ₹1,466.47 करोड़

अगला लक्ष्य: ₹1,000 करोड़ का विराट क्लब
भारतीय फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 अब घरेलू बाजार में ₹1,000 करोड़ के नेट कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है। यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे तेजी से ₹1,000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म को मिल रहे इस रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को हमजा (रणवीर सिंह का किरदार) और मेजर इकबाल (संजय दत्त) की यह जंग बेहद पसंद आ रही है।
विदेशी बाजारों में भी बजा डंका
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी 'धुरंधर 2' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 14वें दिन विदेशों से ₹7.00 करोड़ बटोरने के साथ ही फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹365 करोड़ हो गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने North America जैसे बड़े मार्केट में भी कई पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
Dhurandhar 2 ने न केवल अपने पहले भाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, बल्कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर्स की सूची में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब नजरें तीसरे वीकेंड पर हैं, जहाँ फिल्म ₹1,500 करोड़ के वर्ल्डवाइड आंकड़े को पार करने की तैयारी में है।
