‘स्वयंभू’ का वॉर-क्राई एंथम ‘रा रा धीवरा’ सुपरहिट, रिलीज से पहले ही फिल्म ने मचाया तहलका!

Edited By Updated: 06 May, 2026 01:53 PM

swayambhu ra ra dheevra song superhit 15 million views nikhil siddhartha film 20

साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्वयंभू’ का वॉर-क्राई एंथम ‘रा रा धीवरा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक ने यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ और करीब 100K+ स्ट्रीम्स स्पॉटिफाई पर हासिल कर लिए हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्वयंभू’ का वॉर-क्राई एंथम ‘रा रा धीवरा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक ने यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ और करीब 100K+ स्ट्रीम्स स्पॉटिफाई पर हासिल कर लिए हैं। गाने की जबरदस्त बीट्स, जोशीला म्यूजिक और विजुअल्स ने इसे फैंस के बीच चार्टबस्टर बना दिया है। हर प्लेटफॉर्म पर इस गाने का क्रेज साफ नजर आ रहा है।

निखिल सिद्धार्थ का दमदार अवतार
‘रा रा धीवरा’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक वॉर क्राई है, जिसमें एक योद्धा की भावना, ऊर्जा और जुनून झलकता है। गाने में एक्टर निखिल सिद्धार्थ का इंटेंस और एनर्जेटिक लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनका पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस इस ट्रैक को और भी खास बना रहा है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

टीज़र भी हुआ सुपरहिट
फिल्म ‘स्वयंभू’ का टीज़र पहले ही दर्शकों के बीच धमाल मचा चुका है। ग्रैंड विजुअल्स, ऐतिहासिक बैकड्रॉप और शानदार एक्शन सीक्वेंस के साथ टीज़र को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इससे साफ है कि फिल्म रिलीज से पहले ही बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है। डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी की ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और ‘सेंगोल’ जैसे पवित्र प्रतीक पर आधारित है, जो न्यायपूर्ण शासन और धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। कहानी एक शक्तिशाली योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चोल साम्राज्य के नौसैनिक नेताओं से प्रेरित है और अपनी रणनीति से साम्राज्य को ताकतवर बनाता है।

रवि बसरूर का म्यूजिक बना सबसे बड़ा प्लस पॉइंट
फिल्म का संगीत ‘KGF’ और ‘Salaar’ फेम रवि बसरूर ने दिया है, जो एक बार फिर अपने दमदार बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। गाने की धुन और बीट्स इतनी पावरफुल हैं कि यह ट्रैक बार-बार सुनने को मजबूर करता है।

टॉप टेक्निकल टीम के साथ बन रही है मेगा फिल्म
‘स्वयंभू’ को इंडस्ट्री के बेहतरीन टेक्नीशियंस ने मिलकर बनाया है।
फिल्म में ‘Baahubali’ और ‘RRR’ के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार के विजुअल्स हैं, वहीं एडिटिंग ‘Baahubali’ के एडिटर तम्मिराजू ने संभाली है। करीब 170 दिनों की शूटिंग के साथ यह फिल्म हाल के समय की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है।

2026 में होगी भव्य रिलीज
पिक्सेल स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म भारत के गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज़ में पेश करेगी। ‘स्वयंभू’ को 2026 के समर सीजन में वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा और अभी से इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!