Updated: 19 Mar, 2026 10:32 AM

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म धुरंधर: द रिवेंज
फिल्म- धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge)
स्टारकास्ट- रणवीर सिंह (Ranveer Singh) , अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) , संजय दत्त (Sanjay Dutt) , सारा अर्जुन (Sara Arjun) , आर माधवन (R. Madhavan) और राकेश बेदी (Rakesh Bedi)
डायरेक्टर- आदित्य धर (Aditya Dhar)
रेटिंग- 4*
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीतता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में अर्जुन रामपाल , संजय दत्त , सारा अर्जुन , आर माधवन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म फ्लैशबैक और आगे बढ़ती कहानी के जरिए अपने पहले पार्ट की कहानी को और गहराई देती है। शुरुआत से ही धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त हाइप देखने को मिली थी मेकर्स को जहां इसकी सफलता का भरोसा था, वहीं दर्शकों को भी उम्मीद थी कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा दमदार और रोमांचक होगी और फिल्म इन उम्मीदों पर खरी उतरती दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म की कहानी....

कहानी
फिल्म धुरंधर की कहानी जसकीरत सिंह रांगी उर्फ जस्सी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखता है और खुद भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है। लेकिन उसके परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद उसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है। गुस्से और बदले की आग में वह एक एमएलए के घर में घुसकर खून-खराबा कर देता है जिसके चलते उसे उम्रकैद की सजा हो जाती है। जेल में उसकी मुलाकात आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल से होती है जो उसमें एक खास काबिलियत देखते हैं और उसे देश के लिए काम करने का मौका देते हैं।

इसके बाद जस्सी एक नई पहचान के साथ पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट बनकर जाता है जहां वह हमजा अली मजारी बनकर खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। रहमान डकैत की मौत के बाद वह चालाकी से उसके भाई उजैर को गद्दी पर बैठाकर खुद पर्दे के पीछे से खेल चलाता है और धीरे-धीरे “किंग ऑफ ल्यारी” बन जाता है। आगे उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी “बड़े साहब” से होती है, जिससे कहानी और सस्पेंस से भर जाती है। क्या उसका असली मकसद बदला है या कोई बड़ा मिशन और क्या वह इसमें कामयाब हो पाएगा... यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
धुरंधर 2 में एक्टिंग के मामले में रणवीर सिंह पूरी तरह फिल्म की जान और शान बनकर उभरते हैं। जसकीरत और हमजा, दोनों किरदारों को उन्होंने इतने अलग और प्रभावी अंदाज में निभाया है कि दोनों की अलग पहचान साफ झलकती है। राकेश बेदी एक बार फिर सरप्राइज पैकेज साबित होते हैं और क्लाइमैक्स में दिल जीत लेते हैं जबकि संजय दत्त अपनी सीमित मौजूदगी में प्रभाव छोड़ते हैं। अर्जुन रामपाल को इस बार ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है और वह काफी प्रभावी नजर आए। वहीं आर माधवन जब-जब स्क्रीन पर आते हैं फिल्म को संभाल लेते हैं। सारा अर्जुन का रोल काफी नैचुरल नजर आया।

डायरेक्शन
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म का डायरेक्शन काफी कमाल किया गया है। आदित्य धर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने इस फिल्म के जरिए काफी सारी चीजे दिखाई। फिल्म में भर-भर कर एक्शन सीन है और फिल्म का म्यूजिक भी दमदार है। यही नहीं पार्ट 2 में उन्होंने नोटबंदी, अतीक अहमद और दाऊद इब्राहिम का जो कनेक्शन जोड़ा है वह देखकर मजा भी आता है।