वेलकम टू द जंगल ट्रेलर लॉन्च पर अहमद खान ने नीरज वोरा को दिया श्रेय, बोले- 'कहानी की नींव उन्होंने’

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 04:57 PM

directorahmed khan credits late neeraj vora for story and screenplay

अहमद खान ने मंच से कहा कि नीरज वोरा उनके बेहद करीबी मित्र थे और लेखन की दुनिया में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने दर्शकों से नीरज वोरा के लिए तालियां बजाने की अपील करते हुए बताया कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले का श्रेय उन्हें जाता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट मौजूद रही और पूरे इवेंट में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म ने दर्शकों के बीच चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।

अहमद खान ने नीरज वोरा को दिया विशेष सम्मान
ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक अहमद खान ने दिवंगत लेखक और फिल्मकार नीरज वोरा को खास तौर पर याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की मूल कहानी और स्क्रीनप्ले नीरज वोरा ने तैयार किया था, जिनका हिंदी सिनेमा में कॉमेडी लेखन के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है।

‘स्क्रिप्ट की शुरुआत नीरज वोरा ने की थी’
अहमद खान ने मंच से कहा कि नीरज वोरा उनके बेहद करीबी मित्र थे और लेखन की दुनिया में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने दर्शकों से नीरज वोरा के लिए तालियां बजाने की अपील करते हुए बताया कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले का श्रेय उन्हें जाता है।

फिरोज नाडियाडवाला और फरहाद सामजी का भी रहा योगदान
निर्देशक ने आगे बताया कि इसके बाद निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इस कहानी को आगे विकसित किया और अपनी पारिवारिक विरासत से जुड़े हास्य तत्वों को इसमें शामिल किया। वहीं, फिल्म के संवादों की जिम्मेदारी फरहाद सामजी ने संभाली, जिन्होंने कहानी में मनोरंजन का नया रंग जोड़ा।

कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का फुल पैकेज
‘वेलकम टू द जंगल’ को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया गया है। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने में सफल रहेगी।

26 जून 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की यह नई किस्त 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। मेकर्स को भरोसा है कि यह फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का शानदार अनुभव साबित होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!