‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर में दिखी पुरानी बॉलीवुड फैमिली एंटरटेनमेंट की झलक, स्टारकास्ट और कॉमेडी का धमाल

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 12:37 PM

welcome to the jungle trailer brings back classic family entertainment vibes

बॉलीवुड में जहां इन दिनों फिल्में अक्सर किसी खास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं, वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर के रूप में सामने आती है, जिसे हर उम्र का दर्शक साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में जहां इन दिनों फिल्में अक्सर किसी खास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं, वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर के रूप में सामने आती है, जिसे हर उम्र का दर्शक साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है। ट्रेलर देखने के बाद साफ लगता है कि फिल्म का फोकस शुद्ध मनोरंजन पर है।

ट्रेलर में दिखा पुरानी फिल्मों जैसा मजा
फिल्म का ट्रेलर सिर्फ एक्शन या कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भव्य स्टारकास्ट के साथ पारिवारिक मनोरंजन का पूरा पैकेज नजर आता है। दादा-दादी से लेकर बच्चे तक, हर वर्ग के दर्शकों के लिए फिल्म में कुछ न कुछ खास रखा गया है।

बदलते दौर में फैमिली फिल्म का रुख
पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा अलग-अलग जॉनर और टारगेट ऑडियंस में बंटता गया है। ऐसे माहौल में ‘वेलकम टू द जंगल’ उन पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है, जिन्हें पूरा परिवार एक साथ थिएटर में देखने जाता था और हंसी-ठहाकों के साथ समय बिताता था।

प्रमोशनल गानों ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा
फिल्म का प्रमोशन भी इसी फैमिली एंटरटेनमेंट थीम को आगे बढ़ाता है। टाइटल ट्रैक ने पुरानी यादें ताज़ा की हैं, वहीं ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ और ‘घिस घिस घिस’ जैसे गानों ने मास अपील और देसी अंदाज के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा है।

जंगल में सेट कॉमेडी और एडवेंचर का तड़का
ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी, गलतफहमियों से भरे मजेदार सीन, जंगल एडवेंचर और बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म किसी ट्रेंडी स्टाइल के पीछे भागने के बजाय सीधे-सीधे मनोरंजन देने पर फोकस करती है।

मल्टीस्टारर कास्ट बनी सबसे बड़ी ताकत
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इतनी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।

रिलीज डेट
फिल्म को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!