अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' बनी फैमिली एंटरटेनर, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आ रही पसंद

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 06:25 PM

welcome to the jungle wins hearts with non stop comedy

सिनेमाघरों से आ रही प्रतिक्रियाएं भी यही बता रही हैं। बच्चे विजुअल कॉमेडी पर खिलखिला रहे हैं, बड़े मजेदार डायलॉग्स का आनंद ले रहे हैं और 'वेलकम' फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसक फिल्म में मौजूद नॉस्टैल्जिया को खूब पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ऑफिस का काम, ट्रैफिक जाम और लगातार आती नोटिफिकेशन्स... पूरे हफ्ते की भागदौड़ के बाद हर किसी को बस एक वजह चाहिए होती है खुलकर हंसने की। यही वजह बन रही है 'वेलकम टू द जंगल'। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म न कोई गंभीर ड्रामा है और न ही दिमाग पर जोर डालने वाली कहानी। यह सिर्फ दो घंटे की मस्ती, कॉमिक कन्फ्यूजन और भरपूर मनोरंजन का वादा करती है।

सिनेमाघरों से आ रही प्रतिक्रियाएं भी यही बता रही हैं। बच्चे विजुअल कॉमेडी पर खिलखिला रहे हैं, बड़े मजेदार डायलॉग्स का आनंद ले रहे हैं और 'वेलकम' फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसक फिल्म में मौजूद नॉस्टैल्जिया को खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर अपने शानदार कॉमिक अंदाज में नजर आते हैं। सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से मनोरंजन का स्तर और बढ़ा देते हैं।

आज के दौर में जहां बड़े पैमाने की एक्शन और डार्क थ्रिलर फिल्मों का दौर है, वहीं 'वेलकम टू द जंगल' बिना किसी दिखावे के सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने आई है। अगर कोई फिल्म आपको दो घंटे के लिए रोजमर्रा की भागदौड़ भुलाकर मुस्कुराते हुए थिएटर से बाहर भेज दे, तो वह अपना काम कर चुकी है। सिनेमाघरों में गूंजते ठहाके और दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं इस बात का सबूत हैं कि 'वेलकम टू द जंगल' इस वीकेंड दर्शकों के लिए मनोरंजन की पूरी डोज लेकर आई है।

अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज़ खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!