अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने 'तेरा पैसा मेरा पैसा' में दी अपनी आवाज

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 05:13 PM

akshay kumar turns singer for welcome to the jungle s new track

'तेरा पैसा मेरा पैसा' एक शानदार पार्टी सॉन्ग है, जिसमें फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट साथ नज़र आती है। रंग-बिरंगे विजुअल्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और मस्ती से भरा माहौल इस गाने को 'वेलकम' फ्रेंचाइज़ी की पहचान जैसा बनाता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'तेरा पैसा मेरा पैसा' रिलीज़ कर दिया है। इस खास गाने में अक्षय कुमार ने सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि अपनी आवाज़ भी दी है। उनके साथ फरहाद भीवंडीवाला, रुबाई और संगीतकार विक्रम मोंट्रोस ने भी गाने को अपनी आवाज़ दी है। अक्षय पहले भी कुछ फिल्मों में गा चुके हैं, लेकिन इस गाने में उनकी एनर्जी और अंदाज़ इसे और भी मज़ेदार बना देता है।

इस गाने को हाल ही में मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर निर्देशक अहमद खान के साथ अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, फरीदा जलाल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, किकू शारदा, निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। गाने की रिलीज़ के बाद इसका कराओके वर्ज़न मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बंगाली और तमिल में भी पेश किया गया, जिस पर मौजूद दर्शकों ने जमकर मस्ती की।

'तेरा पैसा मेरा पैसा' एक शानदार पार्टी सॉन्ग
'तेरा पैसा मेरा पैसा' एक शानदार पार्टी सॉन्ग है, जिसमें फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट साथ नज़र आती है। रंग-बिरंगे विजुअल्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और मस्ती से भरा माहौल इस गाने को 'वेलकम' फ्रेंचाइज़ी की पहचान जैसा बनाता है। जिन्होंने यह गाना देखा है, उनका कहना है कि इसमें वही शरारती और मज़ेदार अंदाज़ है, जिसने पहले 'पैसा पैसा' जैसे गानों को लोगों का पसंदीदा बनाया था।

संगीतकार विक्रम मोंट्रोस कहते हैं, हम चाहते थे कि 'तेरा पैसा मेरा पैसा' ऐसा गाना बने जिसे लोग पहली बार सुनते ही एंजॉय करें। यह पूरी तरह एक पार्टी सॉन्ग है। अक्षय सर का गायक के तौर पर हमारे साथ जुड़ना इस गाने की सबसे खास बात रही। उन्होंने रिकॉर्डिंग के दौरान अपनी अलग एनर्जी और सहज अंदाज़ से गाने में जान डाल दी। गाने की यही मस्ती स्क्रीन पर भी साफ दिखाई देती है।

इस गाने के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं। संगीत, प्रोडक्शन और अरेंजमेंट विक्रम मोंट्रोस ने किया है। उन्होंने फरहाद भीवंडीवाला और रुबाई के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज़ भी दी है।

बड़ी स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज़ खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कई कलाकार नज़र आएंगे।

यह फिल्म ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है। बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज़ ए. नाडियाडवाला हैं। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!